मच्छरों की छुट्टी कर देगी ये देसी गुड नाइट रिफिल, दो चीजों से झटपट कर लें तैयार

Published : Apr 03, 2025, 08:00 PM ISTUpdated : Apr 04, 2025, 07:22 AM IST
Homemade-Good-Night-Refill

सार

DIY mosquito repellent refill: घर पर आसानी से गुड नाइट रिफिल बनाएं! नीम और कपूर से मच्छर भगाएं, वो भी बिना केमिकल के। ये तरीका सस्ता और सुरक्षित है!

Homemade Good Night Refill: गर्मियों के दिनों में घरों में मच्छर खूब आने लगते हैं। शाम के समय तो मच्छरों का आक्रमण तेज हो जाता है। इन मच्छरों से डेंगू जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी होता है। ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए लोग अपने घरों में गुड नाइट रिफिल का इस्तेमाल जरूर करते हैं। लेकिन जब उसकी रिफिल खत्म हो जाती है, तो उसे फेंक देते हैं। जबकि, आप पुरानी गुड नाइट रिफिल (DIY mosquito repellent refill) को इस्तेमाल करके होममेड गुड नाइट रिफिल बनवा सकते हैं, वह भी सिर्फ दो चीजों से। आइए आपको दिखाते हैं एक वीडियो जिसमें बताया गया है कि कैसे आप घर पर ही गुड नाइट रिफिल तैयार कर सकते हैं।

गुड नाइट रिफिल बनाने का आसान तरीका (How to make homemade Good Night refill)

इंस्टाग्राम पर chanda_and_family_vlogs नाम से बने पेज पर होममेड गुड नाइट रिफिल बनाने का तरीका शेयर किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे आप दो इनग्रेडिएंट की मदद से मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें। अब इस रस में दो से तीन नेप्थलीन बॉल को काटकर मिला लें। इसे गुड नाइट रिफिल के कंटेनर में फिल करें। इसके ऊपर गुड नाइट की मशीन लगाएं और स्विच ऑन करके इसे शाम के समय लगा दें। आप देखेंगे कि घर से सारे मच्छर दूर हो जाएंगे।

 

 

गुड नाइट रिफिल बनाने का अन्य तरीका (Chemical-free Good Night refill at home)

सबसे पहले खाली गुड नाइट रिफिल की बोतल को पूरी तरह से सूखने दें। अब रिफिल की बोतल में नीम का तेल डालें। नीम का तेल मच्छरों को दूर भगाने के लिए बहुत इफेक्टिव होता है। इसके बाद इसमें यूकेलिप्टस ऑयल डालें, इसकी गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती है। आप चाहे तो खुशबू के लिए लैवेंडर ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब तेल के मिश्रण में कपूर को पाउडर करके मिलाएं। इसमें सफेद सिरका डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। बोतल को बंद कर दें, इसके ऊपर गुड नाइट की मशीन लगाएं और इसका इस्तेमाल करें।

होममेड गुड नाइट रिफिल के फायदे (How to make homemade Good Night refill)

होममेड गुड नाइट रिफिल नेचुरल और केमिकल फ्री होता है, जो स्किन और सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। यह सस्ता होता है और आसान तरीके से बनाया जा सकता है। मच्छरों को भगाने के लिए आपको महंगे लिक्विड की जरूरत नहीं पड़ेगी। नीम, कपूर, यूकेलिप्टस ऑयल का मिश्रण मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है और घर को खुशबूदार भी बनाता है। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Shehnaaz Gill Looks: शादी के बाद खास ओकेजन पर ट्राई करें शहनाज गिल से 5 इंडियन अटायर
Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर