
How to keep mint fresh in summer: गर्मी के मौसम में पुदीना बहुत ज़रूरी है। चाय, मोजितो, सलाद और मांस में इसे मिलाया जाता है और सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसे ज़्यादा दिनों तक ताज़ा रखना मुश्किल है। पुदीने को खराब होने से बचाने के लिए ये काम करें।
पुदीना का डंठल काटने के बाद, पानी से धो लें या एक बर्तन में थोड़ा पानी लेकर उसमें डुबो दें। हर दो दिन में पानी बदलें और नया पानी डालें। इस तरीके से आप लंबे वक्त कर पुदीना स्टोर कर सकते हैं।
पुदीने को नम पेपर टॉवल में इस तरह लपेटें कि पत्तियां बाहर दिखें। फिर इसे एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रख दें। ध्यान रहे, यदि जरा सी भी हवा लगी तो पुदीना खराब हो जाएगा।
पुदीने को धोने के बाद 5-6 पत्तियां लें और उन्हें आइस ट्रे में डालकर थोड़ा पानी डालें और फ्रीज कर दें। इससे पुदीना ज़्यादा दिनों तक ताज़ा रहता है। ज़रूरत के हिसाब से पिघलाकर इस्तेमाल करें।
पुदीने को पानी में डालकर धोने के बाद डंठल काट लें। फिर पत्तियों को धूप में रखकर सुखा लें। पुदीना पूरी तरह सूखने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें। ये सब्जी के साथ गजब टेस्ट देता है।
पुदीने की सिर्फ पत्तियां तोड़कर अच्छी तरह धो लें। धुले हुए पुदीने को अच्छी तरह पीस लें। इसे चटनी या छाछ में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.