DIY Laundry Bag: पुरानी कुर्ती से बनाएं लॉन्ड्री बैग, दिखने में स्टाइलिश और बनाने में आसान

Published : Oct 18, 2026, 08:43 PM IST
DIY Laundry Bag

सार

Old Clothes DIY Ideas: पुरानी कुर्ती से बनाएं स्टाइलिश लॉन्ड्री बैग और घर में करें बेकार कपड़ों का स्मार्ट इस्तेमाल। जानिए पुराने कपड़ों से Laundry Bag बनाने का आसान DIY तरीका, जरूरी सामान, सिलाई और डोरी लगाने के आसान टिप्स।

DIY Clothes Storage Bag: पुरानी कुर्ती को फेंकने के बजाय आप इसे एक उपयोगी और स्टाइलिश लॉन्ड्री बैग में बदल सकते हैं। यह DIY आइडिया न सिर्फ पुराने कपड़ों का दोबारा यूज करने का आसान तरीका है, बल्कि घर में कपड़े रखने की समस्या भी हल करता है। इसे बनाने के लिए बहुत कम सामान चाहिए।

जरूरी सामान तैयार करें

पुरानी कुर्ती, कैंची, सिलाई मशीन या सुई-धागा, मापने वाली टेप, फैब्रिक मार्कर और मजबूत कॉटन की डोरी लें। ऐसी कुर्ती चुनें जिसका कपड़ा बहुत पतला या फटा हुआ न हो। बैग को ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए नीचे की तरफ एक्स्ट्रा कपड़े की परत भी लगाई जा सकती है।

कुर्ती को सही आकार दें

सबसे पहले कुर्ती को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। उसके बाद साइड की सिलाई और नीचे का हिस्सा जरूरत के अनुसार काटें। बैग का आकार तय करने के लिए किसी पुराने लॉन्ड्री बैग या बड़े कपड़े को नाप सकते हैं। दोनों तरफ बराबर माप रखें, ताकि बैग का आकार सही आए।

नीचे और किनारों की सिलाई करें

कुर्ती के खुले हिस्सों को अंदर की तरफ मोड़कर पिन लगाएं और सिलाई करें। नीचे की सिलाई मजबूत रखें, क्योंकि इसमें गंदे कपड़ों का वजन रहेगा। अगर कुर्ती में बटन या जेब है, तो उन्हें डिजाइन के तौर पर बनाए रख सकते हैं। इससे बैग को यूनिक लुक मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- Old Blouse Reuse Ideas: पुराना ब्लाउज लगेगा बिल्कुल नया, बस अपनाएं ये 5 आसान फैशन हैक्स

डोरी के लिए चैनल बनाएं

बैग के ऊपरी हिस्से को करीब 2-3 इंच अंदर मोड़कर सिलाई करें। इस हिस्से में डोरी डालने के लिए पर्याप्त जगह छोड़ें। एक सेफ्टी पिन की मदद से कॉटन की मजबूत डोरी को पूरे चैनल में डालें। दोनों सिरों को बांध दें, ताकि बैग आसानी से खुल और बंद हो सके।

स्टाइलिश लुक देने के तरीके

लॉन्ड्री बैग को अट्रैक्टीव बनाने के लिए पुरानी लेस, फैब्रिक पैच, कढ़ाई या छोटे फैब्रिक फूल लगा सकती हैं। चाहें तो सामने “Laundry” लिखकर इसे मॉडर्न लुक दें। तैयार बैग को बाथरूम, बेडरूम या वॉशिंग एरिया में हुक पर टांगना आसान रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Old T shirt Reuse: मैट से लेकर कुशन तक, पुरानी टी शर्ट से बनाएं ये 5 यूजफुल आइटम

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Kanya Bhoj Wishes in Hindi: महानवमी पर कन्या भोज की शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें भक्तिमय मैसेज शायरी और संदेश
Dussehra Drawing: UKG से 12वीं तक के बच्चों के लिए 5 आसान दशहरा ड्राइंग आइडियाज