Blouse Makeover Ideas: अगर आपके वार्डरोब में पुराने ब्लाउज रखे हैं, तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं। लेस, स्टाइलिश बैक, नई स्लीव्स और मिरर वर्क जैसे आसान हैक्स अपनाकर आप उन्हें डिजाइनर और मॉर्डन लुक दे सकते हैं। जानिए 5 आसान तरीके।
Old Blouse Reuse Ideas: अलमारी में रखे पुराने ब्लाउज अक्सर फैशन बदलने या साड़ी बदल जाने की वजह से इस्तेमाल नहीं हो पाते। ऐसे में उन्हें फेंकने की बजाय थोड़ा-सा क्रिएटिव टच देकर दोबारा पहनने लायक बनाया जा सकता है। कुछ आसान बदलाव आपके पुराने ब्लाउज को बिल्कुल नया और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान हैक्स, जिनसे आपका पुराना ब्लाउज फिर से फैशन में आ जाएगा।
लेस और बॉर्डर लगाकर दें डिजाइनर टच
अगर ब्लाउज का डिजाइन सिंपल है, तो उसकी स्लीव्स, नेकलाइन या हेमलाइन पर लेस, गोटा या एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर लगवाएं। यह छोटा-सा बदलाव ब्लाउज को ज्यादा आकर्षक बनाता है और उसे नई साड़ी के साथ भी आसानी से मैच किया जा सकता है।

बैक डिजाइन को बनाएं स्टाइलिश
पुराने ब्लाउज का सबसे आसान मेकओवर उसका बैक डिजाइन बदलकर किया जा सकता है। डीप यू-नेक, कीहोल, बो-टाई, डोरी या बटन डिटेलिंग जैसे विकल्प ब्लाउज को मॉर्डन लुक देते हैं। इससे बिना ज्यादा खर्च किए आपका आउटफिट पूरी तरह नया नजर आएगा।
ये भी पढे़ं- बिना छेद किए चमकेगी दीवार ! ये टूल्स घर को देंगे फाइव स्टार लुक
स्लीव्स में करें एक्सपेरिमेंट
साधारण स्लीव्स की जगह पफ स्लीव्स, बेल स्लीव्स, रफल स्लीव्स या नेट स्लीव्स लगवाकर ब्लाउज को ट्रेंडी बनाया जा सकता है। यह बदलाव खासतौर पर सिल्क, कॉटन और जॉर्जेट ब्लाउज पर बेहद खूबसूरत लगता है और पार्टी व फेस्टिव लुक को भी निखार देता है।

मिरर, बीड्स या पैच वर्क से करें मेकओवर
अगर ब्लाउज का कपड़ा अच्छी स्थिति में है, तो उस पर मिरर वर्क, मोती, सीक्विन या फैब्रिक पैच जोड़कर नया लुक दिया जा सकता है। इससे पुराना ब्लाउज डिजाइनर पीस जैसा दिखाई देता है और सिंपल साड़ी के साथ भी स्टाइलिश नजर आता है।
ये भी पढ़ें- Frog Control Tips: बारिश में घर में घुस आते हैं मेंढक? इन आसान उपायों से रखें उन्हें दूर
मिक्स एंड मैच फैब्रिक से बनाएं यूनिक
पुराने ब्लाउज में कॉन्ट्रास्ट फैब्रिक, नेट, ऑर्गेंजा या प्रिंटेड कपड़े का इस्तेमाल करके नया डिजाइन तैयार कराया जा सकता है। नेक, स्लीव्स या बैक पैनल में अलग फैब्रिक जोड़ने से ब्लाउज का पूरा लुक बदल जाता है। यह हैक कम खर्च में फैशनेबल और यूनिक स्टाइल पाने का बेहतरीन तरीका है।
