
Nail Extension Removal at Home: नेल एक्सटेंशन और जेल नेल पॉलिश आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। ये आपके नाखूनों को सुंदर लुक देते हैं, जिससे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है। हालांकि, जब ये पुराने हो जाते हैं, तो इन्हें हटवाने के लिए आपको सैलून जाना पड़ता है, और इसके लिए आपको अच्छे-खासे पैसे भी देने पड़ते हैं। कभी-कभी, सैलून जाना भी मुमकिन नहीं होता। ऐसे में, आप कुछ आसान तरीकों से घर पर ही नेल एक्सटेंशन हटा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे:
सबसे पहले, नेल कटर या प्लास की मदद से अपने नाखूनों से कोई भी पत्थर, क्रिस्टल या डिजाइन हटा दें। उसके बाद, अगर एक्सटेंशन बहुत लंबे हैं, तो उन्हें थोड़ा ट्रिम कर लें। अब, एक कटोरी में हल्का गर्म पानी लें और उसमें अपने नाखूनों को 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें। इससे एक्सटेंशन थोड़े ढीले हो जाएंगे। अगर इस तरीके से एक्सटेंशन आसानी से नहीं निकल रहे हैं, तो 100% एसीटोन का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- 18 से 45+ हर उम्र में दिखना चाहती हैं खूबसूरत? अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स
अगर आपने सिर्फ जेल नेल पॉलिश लगाई है और एक्सटेंशन नहीं हैं, तो इसे हटाने का भी एक आसान घरेलू तरीका है। इसके लिए आपको एसीटोन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सबसे पहले, एक जोड़ी दस्ताने लें और उनके अंदर काफी सारा नारियल का तेल डालें।
ये भी पढ़ें- Hair Care Mistakes: सुनहरी जुल्फे दिखने लगेंगी झाड़ू! बचें इन 6 कॉमन मिस्टेक से
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.