Candle Jar DIY Ideas: लोग अपने घर में सेंटेड कैंडल्स रखना पसंद करते हैं, लेकिन खुशबूदार मोमबत्तियां खत्म होने के बाद उनके सुंदर जार अक्सर घर में पड़े रह जाते हैं। इन जार्स का इस्तेमाल आप कई क्रिएटिव तरीकों से कर सकते हैं।
पुराने कैंडल जार का इस्तेमाल आप मेकअप और ब्रश ऑर्गेनाइजर के रूप में कर सकते हैं। जार को अच्छी तरह साफ करें और चाहें तो उसके ऊपर कुछ डिटेलिंग या पेंटिंग करें। इसके बाद इसमें मेकअप ब्रश, आईलाइनर, लिपस्टिक या कॉटन पैड रखें। ये ग्लास जार आपकी ड्रेसिंग टेबल को बेहद स्टाइलिश और क्लीन लुक देते हैं।
ग्लास कैंडल जार को मिनी प्लांटर के रूप में इस्तेमाल करना भी एक शानदार आइडिया है। इसमें छोटे सक्यूलेंट्स, मनी प्लांट या कैक्टस लगाकर मिनी प्लांटर तैयार करें। फिर इसे बालकनी, स्टडी टेबल या किचन विंडो पर रखें। यह आपके घर को मॉडर्न और खूबसूरत लुक देगा।
35
किचन स्टोरेज के रूप में करें इस्तेमाल
अगर आपकी सेंटेड कैंडल ढक्कन वाले जार में आई है, तो उसका इस्तेमाल किचन स्टोरेज के रूप में किया जा सकता है। जार को अच्छी तरह साफ करें और उसमें चायपत्ती, कॉफी, शुगर, ड्राई फ्रूट्स या मसाले रखें। एयरटाइट जार किचन को ऑर्गेनाइज और एस्थेटिक लुक देते हैं।
45
डेकोरेशन आइटम के रूप में करें इस्तेमाल
ट्रांसपेरेंट कैंडल जार को साफ करके उसके बाहर पेंट करें। इसमें फेयरी लाइट्स लगाएं, जूट की रस्सी लपेटें या कुछ डेकोरेटिव आर्ट करें और इसे खूबसूरत शोपीस में बदल दें। इसके अंदर टी लाइट कैंडल या छोटी मोमबत्ती रखकर आप इसे नाइट लैंप या टेबल डेकोर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
55
DIY गिफ्ट जार बनाएं
जार में चॉकलेट, कैंडी, फेयरी लाइट्स या छोटे गिफ्ट आइटम डालकर रिबन से सजाएं। यह बर्थडे, फेस्टिवल और रिटर्न गिफ्ट के लिए बेहद क्यूट और बजट फ्रेंडली आइडिया है।