अलमारी में रखी पुरानी टोपी अगर अब बोरिंग लगने लगी है, तो वक्त है, इसपर थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाने की। कुछ आसान DIY आइडियाज से आप उसी पुरानी हैट को स्टाइलिश और ट्रेंडी बना सकती हैं। आजकल फैशन में हैंडमेड और पर्सनलाइज्ड एक्सेसरीज का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ऐसे में घर पर पुरानी टोपी को नया लुक देना आपके स्टाइल को यूनिक बना सकता है। यहां जानिए कुछ आसान और बजट फ्रेंडली DIY आइडियाज।