Ice Facial Skin Care: आइस फेशियल कर रहा चेहरा खराब, जानें कैसे?

Published : Jul 06, 2025, 04:31 PM IST
ICE facial side effects

सार

Ice Facial Pros And Cons: चेहरे पर बर्फ लगाना थोड़ा फायदेमंद तो है, लेकिन ज्यादा बर्फ से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए बर्फ इस्तेमाल करने का सही तरीका और सावधानियां जानना जरूरी है। 

सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि इंफ्लुएंसर और सितारे बर्फ के पानी में चेहरा डुबोकर अपनी त्वचा की देखभाल करते हैं। वे कहते हैं कि बर्फ से त्वचा टाइट होती है, मुंहासे कम होते हैं और चेहरे पर एक फ्रेश लुक आता है। क्या आप भी उन्हें देखकर ये ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं? अगर आप रोजाना बर्फ से चेहरा रगड़ रहे हैं, तो इसका उल्टा असर भी आपकी त्वचा पर हो सकता है। चेहरे पर बर्फ लगाना थोड़ा फायदेमंद तो है, लेकिन ज्यादा बर्फ से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। जैसे त्वचा रूखी हो सकती है और झुर्रियां भी पड़ सकती हैं। इसलिए बर्फ इस्तेमाल करने का सही तरीका और सावधानियां जानना जरूरी है।

आइस फेशियल क्या है? (What is Ice Facial)

आइस फेशियल एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है जिसमें चेहरे पर आइस क्यूब्स या ठंडे पानी से मसाज की जाती है। यह घर पर भी किया जा सकता है और पार्लर में भी स्पेशल ट्रीटमेंट के तौर पर किया जाता है। इसे skin icing भी कहा जाता है। इसमें चेहरे की स्किन पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन tight और glowing दिखती है।

चेहरे पर ज्यादा बर्फ लगाना कैसे खतरनाक? (How Ice Facial Dangerous)

  1. चेहरे पर अक्सर बर्फ रगड़ने से कई तरह की जलन हो सकती है। रैशेज, खुजली, लालिमा जैसी समस्याएं बर्फ के इस्तेमाल से कम तो होती हैं, लेकिन ज़्यादा इस्तेमाल से बढ़ भी सकती हैं।
  2. ज्यादा बर्फ लगाने से त्वचा बहुत रूखी हो सकती है। त्वचा खुरदरी भी हो सकती है इसलिए सावधान रहें।
  3. ज्यादा बर्फ लगाने से त्वचा का प्राकृतिक तेल कम हो जाता है। इससे भी त्वचा बहुत रूखी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही चेहरे पर बर्फ लगाएं।
  4. जिन लोगों को सर्दी-ज़ुकाम जल्दी होता है, उन्हें चेहरे पर ज्यादा बर्फ नहीं लगानी चाहिए। उन्हें सर्दी लग सकती है।
  5. ज्यादा बर्फ लगाने से त्वचा की बनावट खराब हो सकती है। इससे त्वचा ढीली पड़ सकती है और झुर्रियां पड़ सकती हैं।

आइस फेशियल के लिए सावधानियां (Ice Facial Precautions)

ट्रेंड देखकर चेहरे पर ठंडी बर्फ रगड़ने के नतीजे सबके लिए अच्छे नहीं हो सकते। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो बर्फ लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नहीं तो मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। बर्फ लगाने के बाद अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

मॉर्डन मम्मी को जाना है डिस्क, ट्राई करें रवीना टंडन से 6 बेस्ट ड्रेस
50+ उम्र में भी दिखेंगी क्लासी+एलीगेंट, चुनें टीवी की अनुपमा सी साड़ी