अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने, तो न करें किसी से जिक्र, बन सकते हैं धनवान

Published : Apr 07, 2025, 09:51 PM IST
dreams

सार

Good Luck Dream: सपने में धन दिखना शुभ होता है, पर इसे बताने से लाभ रुक सकता है। जानें कौन से सपने नहीं बताने चाहिए!

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ खास सपने जीवन में अपार समृद्धि और सफलता दिला सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपने रात में कोई ऐसा सपना देखा है जो धन या सफलता से जुड़ा है तो उसे दूसरों से साझा करना आपके लिए उल्टा पड़ सकता है। जी हां, स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप रात में देखे गए सपनों का जिक्र दूसरों से करते हैं तो आपके जीवन में आने वाली सफलता और समृद्धि दोनों ही रुक जाती हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से सपने हैं जिनका जिक्र दूसरों से नहीं करना चाहिए।

धन से जुड़े सपने (Dreams related to money)

अगर आपको सपने में सोने या चांदी के बर्तन दिखाई देते हैं तो यह धन प्राप्ति का संकेत हो सकता है। अगर आप सपने में खुद को धन प्राप्त करते हुए देखते हैं तो इसे भी शुभ माना जाता है। अगर आपको सपने में माता लक्ष्मी के दर्शन होते हैं तो आपको इस सपने को किसी से साझा नहीं करना चाहिए।

खजाना मिलना (Finding treasure)

सपने में खजाना या धन का ढेर देखना इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको बड़ी संपत्ति मिल सकती है। यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आपको किसी अप्रत्याशित तरीके से लाभ हो सकता है।

खुद की मौत देखना (Seeing your own death)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में खुद की या किसी और की मौत देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। ऐसा सपना भी किसी को नहीं बताना चाहिए।

फूलों का बगीचा देखना (Seeing a flower gard)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में फूलों का बगीचा देखना शुभ समाचार मिलने का संकेत हो सकता है। ऐसे में इस सपने को किसी को नहीं बताना चाहिए।

उड़ते हुए पक्षी (Flying birds)

अगर सपने में पक्षी उड़ते हुए दिखाई देते हैं तो यह सपना आपके आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Shehnaaz Gill Looks: शादी के बाद खास ओकेजन पर ट्राई करें शहनाज गिल से 5 इंडियन अटायर
Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर