
आज भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन भारत को आजान हुए 79 साल पूरे हो जाएंगे। इस खास अवसर पर आप अपनों के साथ आजादी का खास दिन सेलिब्रेट करें और साथ ही शुभकामना संदेश भी भेजें। 15 अगस्त के दिन को खास बनाने के लिए आप अपनों को वाट्सअप में 4 लाइन की सुंदर कविताएं भेज सकते हैं। जानिए दिल को देशभक्ति से भर देने वाली ऐसी ही सुंदर कविताओं के बारे में।
तिरंगा आसमान में लहराए,
हर दिल में देशप्रेम जगाए,
वीरों की कुर्बानी को नमन करें,
मिलकर आजादी का पर्व मनाएं।
मेरा भारत सबसे प्यारा,
तिरंगा है इसकी शान,
वीरों की कुर्बानी से मिला,
आजादी का ये सम्मान।
देश के लिए जो मिट गए,
उन वीरों को सलाम,
उनकी वजह से रोशन है,
भारत मां का नाम।
केसरिया साहस की पहचान,
सफेद शांति का अरमान,
हरा रंग खुशहाली लाए,
तिरंगा भारत की शान बढ़ाए।
आजादी की सुबह सुहानी,
याद करें वीरों की कहानी,
देशप्रेम से दिल भर जाए,
गूंजे भारत की जयगाथा पुरानी।
मिट्टी इसकी प्यारी है,
हरियाली इसकी न्यारी है,
भारत मां की गोद में,
दुनिया से सुंदर दुनिया हमारी है।
जिन्होंने हंसकर जान गंवाई,
देश के लिए शान बढ़ाई,
उन वीरों को दिल से नमन,
जिनसे मिली हमें आजादी।
तिरंगा जब आसमान में लहराए,
हर भारतीय का सीना गर्व से फूल जाए,
देश की मिट्टी को करें सलाम,
भारत का जग में ऊंचा नाम।
और पढ़ें: 15 अगस्त पर घर-ऑफिस में लगाएं प्लांट तिरंगा, नारंगी-सफेद फूल और हरी पत्तियों से सजाएं कोना
तीन रंगों में सजा तिरंगा,
देश की पहचान है,
भारत मां की शान है ये,
हर दिल की जान है।
देश के लिए दिल में प्यार रहे,
तिरंगे का सदा सम्मान रहे,
वीरों की कुर्बानी याद रहे,
भारत सदा महान रहे।
भारत मां की शान निराली,
धरती इसकी सबसे प्यारी,
वीरों की कुर्बानी को नमन,
आजादी की खुशियां मनाएं सारी।
लहराए जब तिरंगा प्यारा,
गूंजे भारत मां का नारा,
हर दिल में देशप्रेम जगाएं,
मिलकर देश का मान बढ़ाएं।
देश की मिट्टी माथे लगाएं,
वीरों की गाथा सबको सुनाएं,
आजादी का पर्व मिलकर मनाएं,
भारत का गौरव और बढ़ाएं।
आजादी की खुशियां आईं,
हर चेहरे पर मुस्कान लाई,
वीरों के बलिदान को नमन,
भारत मां की जय हो भाई।
हिमालय जिसका प्रहरी है,
गंगा जिसकी शान,
भारत मां की गोद में,
बसता अपना हिंदुस्तान।
और पढ़ें: 15 अगस्त तिरंगा रंगोली, स्वतंत्रता दिवस 2026 पर बनाएं मंडला आर्ट डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.