15 August plant tricolor decoration: 15 अगस्त पर घर, बालकनी और बगीचे को तिरंगे रंगों से सजाएं। नारंगी, सफेद और हरे रंग के गमलों व फूल-पौधों से बनाएं खूबसूरत और नेचुरल डेकोरेशन।

स्वतंत्रता दिवस पर घर को देशभक्ति के रंग में सजाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे डेकोरेशन के सामान खरीदें। घर में रखें सुंदर प्लांट और प्लांटर को सजानकर आप तिरंगा लुक भी तैयार कर सकते हैं। सफेद, नारंगी फूलों के साथ स्वतंत्रता दिवस थीम लुक रेडी कर सकते हैं। जानिए ऐसे कुछ आइडिया के बार में, जिससे प्लांटर और प्लांट्स की मदद से घर को सजाया जा सकता है।

बालकनी में बनाएं तिरंगा प्लांट वॉल

अगर आपके पास बालकनी में स्पेस है, तो आप बालकनी के किनारे तरफ तीन लेयर तिरंगा स्टाइल में सजा सकते हैं। ऊपर की तरफ नारंगी रंग के फूल वाले पौधे रखें। बीच में सफेद फूल वाले और नीचे हरी पत्तियों वाले पौधे से सजाएं। ऐसा करने से बिना ज्यादा खर्च किए आप ट्राई कलर प्लांट वॉल आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस जगह पर फैमिली फोटो सेशन करें और फिर सोशल मीडिया में पोस्ट करें। ये काफी सुंदर दिखेगा।

तिरंगे रंगों के गमले लगाएं

अगर आपके घर में प्लेन मिट्टी के गमले हैं, तो आप स्वतंत्रता दिवस थीम से बालकनी या फिर बगीचों को सजाने के लिए तिरंगे रंग के गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारंगी, सफेद और हरे रंग के प्लांटर रंग कर तैयार करें। आप इसे बालकनी की रेलिंग या घर के एंट्रेंस के पास एक लाइन में रख सकते हैं। इससे घर का लुक सुंदर दिखेगा।

और पढ़ें: एलोवेरा की पत्तियां नहीं हो रहीं बड़ी? पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करें ये 4 काम

ट्राईकलर फ्लावर लुक करें रेडी

घर के बगीचे या फिर बालकनी के कोने को 15 अगस्त की थीम पर सजाने के लिए केसरिया, सफेद फूल और हरे रंग पत्तियों वाले पौधे का इस्तेमाल करें। आप नारंगी गेंदे के बगल में सफेद गुलाब और उसके बगल में मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। अगर गमले भी रंगे हुए होंगे तो बहुत अच्छे लगेंगे।

पौधों के बीच लगाएं ट्राईकलर रिबन

पौधों की हरियाली के बीच तिरंगा लुक तैयार करने के लिए आसपास केसरिया और सफेद रंग के छोटे रिबन लगाए जा सकते हैं। हरे रंग के लिए पौधों की पत्तियां ही काफी रहेंगी। सस्ते डेकोरशन से स्वतंत्रता दिवस में घर चमक उठेगा।

और पढ़ें: Iron Deficiency In Plants: पीली पत्तियों का असली कारण कहीं आयरन की कमी तो नहीं? जानें लक्षण और आसान उपाय