Iron Deficiency In Plants: पौधों की पत्तियां पीली पड़ रही हैं? वजह सिर्फ पानी की कमी नहीं, आयरन की कमी भी हो सकती है। जानें नई पत्तियों में दिखने वाले खास लक्षण, आयरन क्लोरोसिस की पहचान और पौधों को हरा-भरा बनाने के आसान उपाय।

पौधों की पत्तियां अचानक पीली पड़ने लगें तो हर बार पानी की कमी जिम्मेदार नहीं होती। कई बार मिट्टी में आयरन की कमी भी हो सकती है। खासकर नई पत्तियों का पीला पड़ना आयरन क्लोरोसिस का साइन हो सकता है और इसकी सही पहचान और इलाज जरूरी है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में और अच्छे से।

आयरन की कमी में कैसे दिखते हैं लक्षण?

आयरन की कमी का सबसे सामान्य संकेत नई और छोटी पत्तियों का पीला पड़ना है। अक्सर पत्ती की नसें हरी रहती हैं, जबकि नसों के बीच का हिस्सा हल्का पीला या पीला दिखाई देता है। कमी बढ़ने पर नई पत्तियां लगभग सफेद हो सकती हैं और पौधे की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है।

सिर्फ आयरन की कमी को जिम्मेदार न मानें

View post on Instagram

हर पीली पत्ती का मतलब आयरन की कमी नहीं है। जरूरत से ज्यादा पानी, खराब ड्रेनेज, जड़ों को नुकसान, नाइट्रोजन की कमी, तेज धूप या नेचुरली पुरानी पत्तियों का पीला होना भी वजह हो सकता है। इसलिए खाद डालने से पहले देखें कि मिट्टी बहुत गीली तो नहीं है और गमले के नीचे पानी निकलने की सही व्यवस्था है या नहीं।

इसे भी पढ़ें- बस 2 चीजों से बनाएं होममेड फंगीसाइड, पौधों की ग्रोथ देखकर रह जाएंगे हैरान

आयरन की कमी दूर करने का आसान उपाय

यदि लक्षण आयरन की कमी जैसे दिखाई दे रहे हैं, तो पौधे के आसपास लोहे के कील या कुछ छोटे टुकड़े डाल दें ताकि पानी और नमी से आयरन निकले और जड़ों को डायरेक्ट पहुंचें। इसके अलावा प्लास्टिक या लोहे के डिब्बे मे लोहे के टुकड़े और पानी को डालकर कुछ दिनों के लिए छोड़ दें, जिससे पानी में आयरन रीलीज हो। आप इस लोहे वाली पानी को साफ पानी के साथ मिलाकर पौधों में डालें।

मिट्टी का pH भी है बेहद जरूरी

कई बार मिट्टी में आयरन मौजूद होता है, लेकिन हाई-pH मिट्टी के कारण पौधा उसे अबजॉर्ब नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में केवल आयरन डालना काफी नहीं हो सकता। अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी रखें और पौधे की जरूरत के अनुसार मिट्टी का pH बनाए रखें। कंटेनर गार्डन में नियमित रूप से मिट्टी की स्थिति चैक करें।

इसे भी पढ़ें- Zero Budget Gardening: घर में गार्डन शुरू करना है तो पहले जान लें ये ट्रिक, जीरो खर्च में खिल उठेगा आंगन