Instant Glow Ice Cubes: बीटरूट से हल्दी तक, स्किन ग्लो के लिए बेस्ट होममेड बर्फ के टुकड़े

Published : Apr 15, 2026, 04:45 PM IST

Skin Care Ice Cube Remedies: गर्मियों में चेहरे पर ठंडी-ठंडी बर्फ लगाना आपको भी पसंद होगा, जिससे स्किन पोर्स टाइट होते हैं। लेकिन साधारण पानी की बर्फ न लगाने की जगह आप इन 5 चीजों के आइस क्यूब लगाए, जिससे आपको इंस्टेंट ग्लो भी मिलेगा...

PREV
15
बीटरूट गुलाब जल आइस क्यूब

बीटरूट यानी चुकंदर के जूस को थोड़े से गुलाब जल के साथ मिलाकर 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। इसके आइस क्यूब को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़े। इससे इंस्टेंट ग्लो और पिंकिश स्किन टोन मिलता है। ये पिगमेंटेशन को भी धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है।

और पढ़ें- Fruit And Veggie Peel Skincare: फल-सब्जियों के छिलके वेस्ट नहीं हैं, ऐसे करें स्किन केयर के लिए इस्तेमाल

25
हल्दी और गुलाब जल के आइस क्यूब

अगर आपके पास ऑर्गेनिक हल्दी है, तो इसे रोज वॉटर के साथ मिलाकर 4 से 5 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने दें। इसके छोटे-छोटे आइस क्यूब लेकर अपने चेहरे पर जेंटली मसाज करें। इससे रेडिएंट स्किन मिलती है, एंटी एजिंग की समस्या दूर होती है और एक्ने और पिंपल से भी छुटकारा मिलता है।

35
खीरा और एलोवेरा आइस क्यूब

खीरा और एलोवेरा को ब्लेंड करके इसका जूस निकाल लें। आप इसे आइस ट्रे में भरकर जमने दें। इससे चेहरे पर मसाज करने से स्किन हाइड्रेट होती है, सूदिंग इफेक्ट मिलता है, इंस्टेंट ग्लो आता है और डार्क सर्कल्स कम होते है। ये एक्ने को रिड्यूस करने में भी मदद करता है।

45
कच्चे दूध के बर्फ टुकड़े

यह सबसे आसान और असरदार आइस क्यूब है, जो चेहरे को ब्राइटनिंग देता है। साथ ही टैन को हटाने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसके लिए कच्चा दूध लेकर इसे 4 से 5 घंटे के लिए आइस ट्रे में जमने दें। इससे हल्के हाथों से चेहरे, गर्दन, हाथ पैर पर मसाज करें और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

55
राइस वॉटर आइस क्यूब

राइस वॉटर आइस क्यूब कोरियन ग्लो के लिए परफेक्ट है। इसके लिए चावल को आधे घंटे पानी में भिगोकर रखें। इसके पानी को निथार लें। इसे आइस ट्रे में रखकर 4-5 घंटे के लिए जमने दें। इससे अपने चेहरे पर जेंटली मसाज करें। ये पोर्स को टाइट करता है, डार्क स्पॉट को कम करने में मदद करता है और स्किन को कोरियन ग्लो देता है।

Read more Photos on

Recommended Stories