Published : Aug 08, 2023, 08:55 AM ISTUpdated : Aug 08, 2023, 08:59 AM IST
international cat day 2023: 8 अगस्त को पूरी दुनिया में इंटनेशनल कैट डे मनाया जाता है। बिल्लियों की देखभाल और उनके अधिकारों की रक्षा के मकसद से इसे मनाया जाता है। पूरी दुनिया में कैट लवर होते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हैं जो कैट के दीवाने हैं।
डॉग के साथ-साथ ज्यादातर सितारे कैट लवर होते हैं। वो अपने घर में दोनों को फैमिली की तरह रखते हैं। जिसमें एक नाम आलिया भट्ट का भी है। उनके पास एक व्हाइट सी कैट है जिसे वो बेहद प्यार करती हैं। सोशल मीडिया पर उसके साथ आए दिन वो तस्वीरें शेयर करती हैं।
27
अभिनेत्री आलिया भट्ट और बहन शाहीन प्रसिद्ध बिल्ली-प्रेमी है। उनके पास तीन बिल्लियां है। हालांकि एक बिल्ली शीबा की मौत हो गई। जिसे लेकर शाहीन भट्ट ने एक भावुक अलविदा पोस्ट भी लिखा था।
37
जैकलीन फर्नांडिस भी बड़ी कैट लवर हैं। उनके पास भी कई बिल्लियां हैं जिसकी वो प्राउड मां हैं। एक बच्चे की तरह ये उनका ख्याल रखती हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं उनकी बिल्लियों के साथ कैसी बॉन्डिंग है। अदाकारा के पास चार बिल्ली योदा, लोकी, मिउमिउ और ज़ायज़ा है जिसकी तस्वीर आए दिन इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
47
दिशा पटानी (Disha Patani ) डॉग और कैट दोनों की प्रेमी हैं। उनके पास दोनों घर में फैमिली की तरह रहते हैं। मलंग अभिनेत्री के पास जैस्मीन और कीटी नाम की दो बिल्लियाँ हैं। इसके साथ ही बेला और जैस्मीन नाम के पालतू कुत्ते भी हैं।
57
एक्ट्रेस प्राची देसाई भी कैट लवर हैं। वो उन्हें इतना प्यार करती हैं कि वो जहां भी जाती हैं बिल्लियों को ढूंढ लेती हैं और उनसे दोस्ती कर लेती हैं।
67
ऋचा चड्ढा की पालतू बिल्ली काफी क्यूट है। उन्होंने उसका नाम कमली रखा है और वो उन्हें बेटी की तरह प्यार करती हैं। ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे पालतू जानवरों से बेहद प्यार है, खासकर बिल्लियों से। इंसानों की तरह, वे बहुत स्वतंत्र प्राणी हैं। मैं उसे कमली कहती हूं और वह मेरे घर में बहुत अच्छी तरह से घुल मिल गई है।
77
शिल्पा शेट्टी के पास भी एक प्यारी सी बिल्ली है। जिसे वो क्वीनी कहती हैं। उनके बच्चे भी कैट को काफी प्यार करते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.