
लाइफस्टाइल डेस्क: 24 नवंबर 2024, रविवार के दिन जेद्दा, दुबई में आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा पैसों की बरसात ऋषभ पंत पर हुई। आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान बॉस लेडीज का जलवा भी खूब चला। प्रीति जिंटा से लेकर काव्या मारन और नीता अंबानी इस मेगा ऑक्शन में शिरकत करने पहुंचीं और न सिर्फ अपनी प्रसेंस का माइंड से बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया, बल्कि अपने इंप्रेसिव लुक से भी चार चांद लगाएं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल ऑक्शन के दौरान इन लेडी बॉसेस का लुक कैसा रहा और कौन किस पर भारी पड़ा।
पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी अपने पावर सूट में एकदम पावरफुल लेडी लगीं। उन्होंने ट्वीड जैकेट और वाइड लेग ट्वीड ट्राउजर पहनकर आईपीएल मेगा ऑक्शन में भाग लिया। इसके साथ उनके जैकेट पर कस्टमाइज्ड मुंबई इंडियंस का ब्रोच लगा था, जिसे उन्होंने अपने ब्लेजर की कॉलर पर अटैच किया। इसके साथ उन्होंने डायमंड के स्टड इयररिंग्स और एक बड़ी सी डायमंड की रिंग पहनकर अपने लुक को पूरा किया।
दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपने ब्यूटीफुल लुक से आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में छाई रहीं। उन्होंने ब्लैक कलर के सैंडो टॉप के साथ नेवी ब्लू कलर का पैंट सूट कैरी किया। स्ट्रेट ओपन हेयर और मिनिमल लुक में काव्या मारन बॉस लेडी दिखीं।
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में अगर किसी सेलिब्रिटी पर सबसे ज्यादा निगाहें टिकी, तो वह थी पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा। जो पैेट सूट या को-ओर्ड सेट में नहीं बल्कि सफेद रंग के खूबसूरत सूट में नजर आईं। उन्होंने प्लेन व्हाइट कलर का अनारकली सूट कैरी किया और इसके साथ शियर फुलकारी वर्क दुपट्टा पहना। माथे पर छोटी सी बिंदी और बालों में सॉफ्ट कर्ल्स कर उन्होंने हेयर को ओपन रखा।
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में इन तीन लेडी बॉस का लुक छाया रहा और अब सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा हैं।
और पढ़ें- माहिरा शर्मा का बैकलेस लुक देख फिसला क्रिकेटर का मन, इंस्टा पर कर डाला ये काम
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.