
लाइफस्टाइल. साड़ी भारत की पहचान है। छह गज की साड़ी की चमक की दीवानी पूरी दुनिया है और इसे पहनना एक कला। कई बार तो लड़कियां साड़ी पहनने की कोशिश करती हैं लेकिन जब प्लीट्स या पल्लू नहीं बना पाती है तो उसे छोड़कर वेस्टर्न या फिर सूट पहन लेती हैं। लेकिन अगर कोई अदाकारा आपको साड़ी ड्रेप करने का शानदार तरीका बताए तो? जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके साड़ी ड्रेप करने का शानदार हैक शेयर किया है। जिसे अपनाकर आप भी साड़ी में कमाल की लग सकती हैं।
तापसी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पल्लू को एक बंद दराज के किनारे में फंसा देती हैं। एक बार दराज ने पल्लू के एक सिरें को अच्छे से पकड़ लिया, फिर वह पल्लू को तानकर खींचती हैं और उसकी टेंशन का उपयोग करके साड़ी के प्लीट्स को neatly फोल्ड करती हैं। इसके बाद, वह कुछ सेफ्टी पिन्स का इस्तेमाल करती हैं, खासकर फ्रंट प्लीट्स और ब्लाउज़ के आस-पास, और फिर साड़ी पूरी तरह से तैयार हो जाती है। अब आप भी इस टिप को अपनाकर किसी भी खास ओकेजन पर साड़ी पहन सकती हैं। देखें यहां पर वीडियो
साड़ी ड्रेप करने के लिए और भी आसान हैक्स-
-साड़ी दिनभर अपने स्थान पर बनी रहेगी, इसके लिए प्लीट्स को पिन करें। आपका साड़ी लुक भी खूबसूरत लगेगा।
-पारंपरिक पेटीकोट के बजाय साड़ी शापवियर का इस्तेमाल करें, जो स्लीक सिल्हूट देता है।
-साड़ी पहनने से पहले प्लीटिंग की प्रैक्टिस करें, ताकि अंतिम समय में कोई प्लीट्स खराब ना हो।
-पेटीकोट को नाभि के ठीक ऊपर या इसके पास बांधें, इससे साड़ी का लुक बेहतर होता है और यह आपकी बॉडी के शेप को और आकर्षक दिखाता है। पेटीकोट की लंबाई भी सही रखें, ताकि वह साड़ी के साथ मैच करे।
-साड़ी का फैब्रिक भी ड्रेप करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हल्के फैब्रिक जैसे चिफॉन, सिल्क, या जॉर्जेट को ड्रेप करना आसान होता है। सख्त फैब्रिक (जैसे कॉटन या शाइनिंग फैब्रिक) के लिए अतिरिक्त ध्यान देना पड़ता है।
-अगर आप जल्दबाजी में हैं और फिर भी शानदार ड्रेप चाहती हैं, तो प्री-स्टिच्ड साड़ी का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें:
करीना ने 80000 की Georgette Saree में किया मदहोश, 800 में पाएं बजट ऑप्शन
बटरफ्लाई ब्लाउज, सिल्वर साड़ी, भूमि पेडनेकर का हुस्न देख भरेंगे आहें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.