November Travel: कम पैसों में घूमें अंडमान निकोबार, कमाल है IRCTC का टूर प्लान

Published : Oct 30, 2024, 06:13 PM IST
beach

सार

अंडमान निकोबार की खूबसूरती का आनंद IRCTC के फैमिली टूर पैकेज के साथ उठाएं। इस 6 दिन/5 रात के पैकेज में पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक द्वीप, रॉस और नॉर्थ बे बीच जैसी प्रमुख जगहें शामिल हैं। जानिए इस टूर की पूरी जानकारी और सुविधाएं।

ट्रेवल डेस्क। भारत में घूमने के लिए पहाड़ से लेकर रेगिस्तान तक हैं। एक तरफ बीच का मजा उठा सकते हैं तो दूसरी तरफ हसीन वादियों का। बर्फबारी का मजा लेने के लिए टूरिस्ट कश्मीर, सिक्किम जाना पसंद करते हैं तो वहीं बीच के लिए गोवा, गोकर्णां और पुडुचेरी जाते हैं लेकिन इन डेस्टिनेशन से परे देश में लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार जैसी खूबसूरत जगहें भी हैं जिसके आगे मालदीव-ग्रीस फीके लगते हैं। आज हम आपको अंडमान निकोबार के बारे में बताएंगे। जहां की ट्रिप प्लान कर आपको कभी रिग्रेट नहीं होगा। बंगाल की खाड़ी में बसा ये द्वीप समंदर,घने जगलों और जीवों का अद्भुत नजारा पेश करता है। 572 द्वीपों और टापुओं से मिलकर बने, ये द्वीप 800 किलोमीटर की लंबाई में फैला है। अगर आप भी फैमिली के साथ यात्रा करने क सोच रहे हैं तो IRCTC के अंडमान टूर को जानें जो कम पैसों में शानदार अनुभव देगा।

IRCTC अंडमान टूर पैकेज डिटेल

बता दें, IRCTC अंडमान टूर पैकेज का नाम "फैमिली अंडमान हॉलिडेज़" है। जो 5 रात और छह रात के साथ आता है और पूरे अंडमान-निकोबार को कवर करता है। खास बात ये है कि इस पैकेज को किसी भी वक्त बुक किया जा सकता है। जानिए छह दिन में आप किन-किन चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

1) पहले दिन पोर्ट ब्लेयर घूमें

IRCTC टूर पैकेज पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा। यहां पर स्वागत के बाद आपको कार्बिन्स बीच ले जाया जाएगा। जहां से आप समंदर के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। ये बहुत ज्यादा खूबसूरत है। सफेद रेत पर सनसेट देखना का मजा कुछ और है। वहीं, शाम को सेलुलर जेल की ट्रिप होगी। जहां पर स्वतंत्र संग्राम के दिन देश के कई वीरसूपतों को काला पानी की सजा दी गई थी।

2) रॉस और नॉर्थ बे बीच की यात्रा

दूसरा दिन रॉस-नॉर्थ बे बीच और द्वीप यात्रा के साथ शूरू होगा। जहां पर आप ब्रिटिश शासन के अवशेष देख सकते हैं। वहीं, नार्थ बे अपनी एडवेंचर्स वॉटर एक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप समंदर के अंदर की दुनिया देखना चाहते हैं तो ये बेस्ट जगह है।

3) तीसरे दिन हैवलॉक द्वीप

हैवलॉक द्वीप अंडमान-निकोबार का सबसे प्रसिद्ध द्वीप है। यहां जैसा सफेद पानी आपको पूरे द्वीप पर नहीं मिलगा। यहां पर कई शानदार रिजॉर्ट भी स्थित हैं जो लग्जरीयिस फील देते हैं। बता दें, हैवलॉक को एशिया के सबसे साफ बीच में गिना जाता है।

4) चौथे दिन नील द्वीप की सैर 

चौथे दिन,आप नील द्वीप जाएंगे। यहां नेचुरल ब्रिज की अनोखी चट्टानी हैं जो खूबसूरत व्यू देती हैं। वहीं, अगर इस बीच पर शाम तक रूकते हैं तो लक्ष्मणपुर बीच पर सनसेट देखे बिना बिल्कुल भी न जाए।

5) पांचवे दिन पोर्ट ब्लेयर वापसी

पांचवे दिन भरतपुर मेंन आराम के बाद यहां पर वॉटर स्पोर्ट्स होंगे। जिनका मजा आप उठा सकते हैं। जिसके बाद फेरी से पार्ट ब्लेयर के लिए वापसी होगी। यहां रात में आराम करने के बाद यात्रा खत्म हो जाएगी।

IRCTC पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

अगर आप इस पैकेज को लेते हैं आपको एसी रूम, फेमस प्लेस, दर्शनीय स्थल, प्रवेश परमिट, टिकट और जहां भी जरूरी हो वहां वन क्षेत्र के परमिट जैसे सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि इस पैकेज में एडवेंचर-वाटर एक्टिविटी के अलावा फ्लाइट टिकट और एलीफेंटा बीच का दौरा शामिल नहीं है।

IRCTC अंडमान निकोबार टूर पैकेज प्राइज

6 दिन/5 रात के इस टूर की कीमत सिंगल शेयरिंग पर 54,750 रुपए तो डबल शेयरिंग पर 31,705 और ट्रिपल शेयरिंग पर 28,020 रुपए है। आप फैमिली, दोस्त और सोलो भी इस ट्रिप का मजा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- November Travel: पहाड़ नहीं गुलाबी ठंड में करें जंगल सफारी की सैर, देखें प्लान

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

महंगा फेशियल नहीं गर्मी में चेहरे को ठंडा और चमकदार बनाएंगी रसोई की ये चीजें
विटामिन C सीरम 2 मिनट में हो जाएगा तैयार, चेहरे के दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा