कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति लगाना सही या गलत, जानें क्या होता है प्रभाव

Published : Oct 14, 2024, 11:30 AM ISTUpdated : Oct 14, 2024, 12:35 PM IST
Is-it-right-to-place-god-idol-on-car-dashboard

सार

वास्तु के अनुसार कार में भगवान की मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है, खासकर गणेश और हनुमान जी की। लेकिन कुछ नियमों का पालन करना ज़रूरी है, जैसे मूर्ति का मुख अंदर की ओर होना चाहिए और खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क: घर में तो अधिकतर चीजें हम वास्तु के अनुसार करते हैं, लेकिन अपने वाहन या गाड़ियों में क्या आप वास्तु के अनुसार चीजें करते हैं? अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति लगाते हैं, लेकिन क्या डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति लगाना सही होता है या गलत और कौन से भगवान की मूर्ति हमें लगानी चाहिए, किस दिशा में लगानी चाहिए इसे लेकर अगर आपको जरा भी कंफ्यूजन है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार कार में भगवान की मूर्ति लगाना सही होता है या गलत और किस तरीके से आपको भगवान की मूर्ति लगानी चाहिए।

वास्तु के अनुसार क्या कार में भगवान की मूर्ति लगाना होता है सही

कुछ लोगों का मानना होता है कि कार में भगवान की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि देवी देवताओं को शुद्ध और पवित्र जगह पर रखना चाहिए। ऐसे में अगर आपकी कार में आप सिगरेट, शराब पीते हैं या नॉनवेज खाते हैं, तो ऐसी जगह आपको भगवान की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। वैसे तो वास्तु के अनुसार, कार में भगवान की मूर्ति लगाना सही माना जाता है। खासकर अगर गणेश जी की मूर्ति कार के डैशबोर्ड पर रखी जाए तो राह में आने वाली बाधाएं दूर होती है। इतना ही नहीं हनुमान जी की उड़ती हुई मूर्ति लगाना भी शुभ माना जाता है। वहीं, भगवान शिव सुरक्षा और परोपकार का प्रतीक है। यानी कि कार के डैशबोर्ड पर भगवान शिव की तस्वीर लगाने से यात्रा सुरक्षित होती है।

 

 

कार में भगवान की मूर्ति लगाएं तो रखें इन चीजों का ध्यान

1. कार में जब आप किसी भगवान की मूर्ति को लगाएं, तो इसका फेस कार के अंदर यानी कि ड्राइवर और पैसेंजर की तरफ होना चाहिए।

2. अगर आपकी कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति लगी हुई है, तो इसे रोज एक साफ कपड़े से साफ करें।

3. कार में खंडित या डैमेज मूर्ति ना लगाएं। अगर किसी वजह से मूर्ति खंडित हो गई है, तो उसे तुरंत विसर्जित करके दूसरी मूर्ति यहां लगाएं।

4. सुरक्षा और सड़क दुर्घटना से बचने के लिए वास्तु के अनुसार कार में हनुमान जी या गणेश जी की मूर्ति लगाना चाहिए।

5. अगर आपकी कार में भगवान की मूर्ति लगी है, तो कार में कभी भी सिगरेट या शराब नहीं पीनी चाहिए और तो और गाड़ी में बैठकर कभी भी नॉनवेज नहीं खाना चाहिए।

6. भगवान की मूर्ति के अलावा कार के अंदर काले रंग का छोटा सा कछुआ रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे नेगेटिविटी दूर होती है।

7. अगर आप ट्रैवलिंग के दौरान सड़क दुर्घटना या बाधाओं से बचना चाहते हैं, तो कार की सीट के नीचे एक कागज में सादा नमक और बेकिंग सोडा रखें, ये नकारात्मकता को दूर करता है और आपकी यात्रा को पॉजिटिव बनाता है।

8. वास्तु के अनुसार, कार के अंदर क्रिस्टल या कोई नेचुरल पत्थर रखना भी शुभ माना जाता है। इससे पृथ्वी तत्व मजबूत होता है और यात्रा में सुरक्षा रहती है।

9. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार में भगवान की मूर्ति के अलावा तिब्बती झंडा लगाना भी शुभ माना जाता है। यह समृद्धि का प्रतीक होते हैं, ऐसे में कार में इसे लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। हवा में उड़ते हुए ये आपके चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी का संचार करते हैं।

और पढ़ें- 'क' से नन्ही परी के लिए चुनें खास नाम, यहां देखें लिस्ट

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर
House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता