ईशा ने बता दिया कौन है असली अंबानी, हीरोइनों और भाभियों पर भी ना खाया तरस

Published : Jun 23, 2024, 11:00 AM IST

नीता अंबानी की लाडली ईशा अंबानी बिल्कुल उनकी तरह ही खूबसूरत और एलिगेंट हैं। ब्यूटी विद ब्रेन की वो उदाहरण हैं। स्टाइल में उनके आगे उनकी दोनों भाभियां भी फेल हो जाती हैं। क्रूज पार्टी के उनके लुक्स को देखकर आप कहेंगे कि असली अंबानी तो यही है।

PREV
15

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकंड प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। राधिका, श्लोका से लेकर नीता अंबानी को फोटोज सामने आई। अब जाकर ईशा अंबानी के फोटोज रिलीज कर दिए गए हैं। उनके फोटोज को देखकर यह कहा जा सकता है कि उनके लुक्स के आगे एक्ट्रेसेसज से लेकर अंबानी बहुओं के पार्टी लुक्स फेल हैं।

25

गिंगम ड्रेस के साथ पेयर किया गुची का श्रग

क्रूज पार्टी में ईशा ने फिलॉसफी की गिंगम ड्रेस पहने देखा जा सकता है।लो कट स्क्वेर नेकलाइन वाले ड्रेस नी-लेंथ थी। ड्रेस के साथ शिमरी फिनिश का स्वेटर स्टाइल गुची श्रग पेयर किया गया था, जो लाइट ग्रीन टोन का था। नीता अंबानी की लाडली ने जूलरी को मिनिमल रखते हुए कान में ज्वेल स्टडिड ईयररिंग्स पहने थे। उनका मेकअप न्यूड टोन और ग्लॉसी टच का रखा गया था। बालों को सिंपल पोनी टेल में रखा था।

35

लॉन्ग स्कर्ट टॉप

क्रूज पार्टी के एक इवेंट में ईशा अंबानी ने लेबनानी लग्जरी लेबल जॉर्जिस होबेका के कपड़ों में अपने हुस्न का जादू दिखाया। लॉन्ग स्कर्ट में वो इतनी हॉट लगी कि बॉलीवुड हसीनाएं उनके आगे फेल थी।क्रीम टोन के स्किनफिट सीमलेस अपर वेअर के साथ ईशा के लिए मैक्सी स्कर्ट पेयर की थी, जिसे फ्रिंज्ड स्टाइल में काटा गया था। कमर को गोल्ड से सजाया गया था। इसके साथ उन्होंने हार्ट शेप्ड डायमंड वाले नेकपीस और बड़े हीरों से सजे ईयररिंग्स और अंगूठी पहनी थी। फ्लॉलेस मेकअप, गोल्डन स्ट्रैप हील्स और स्लीक पोनी टेल उन्होंने बांधा था। इस ड्रेस में वो कयामत की खूबसूरत लगीं।

45

ईशा का ब्लैक गाउन लुक

ईशा अंबानी के दूसरे लुक की बात करें तो उन्होंने बेहद खूबसूरत बॉडीकॉन गाउन पहना था।आशी स्टूडियो के इस कस्टम मेड ड्रेस में ऊपर बॉडीसूट था जिसकी डिटेलिंग काफी अच्छे से की गई थी। बीड्स की स्ट्रिंग्स से लोअर पोर्शन रेडी किया गया था। इसके साथ ईशा ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स एंड रिंग पेयर की थी। बालों को क्लासिक वेव्स स्टाइल दिए गए थे। नेचुरल मेकअप के साथ विंग्ड आईलाइनर लगाया था।

55

ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन

ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में ईशा अंबानी बला की खूबसूरत लगीं। गाउन पर फ्लावर प्रिंट किया गया है। इसके साथ मुकेश अंबानी की लाडली ने मिनिमल मेकअप और डायमंड ईयरिंग्स पहन रखी थीं। 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories