
Skin Problem: गर्मी और तेज धूप की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य या त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें बालों से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। इस समय पसीने के साथ-साथ स्कैल्प में खुजली होना बहुत आम बात है। लेकिन इससे स्कैल्प में जलन, बालों का झड़ना या बाल रूखे दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इससे राहत पाना बहुत जरूरी है।
गर्मी की वजह से स्कैल्प पर होने वाली खुजली को कम करने के लिए आप कई तरीके आजमा सकते हैं। आप घर में मौजूद इन चीजों को शैंपू करने से पहले बालों पर लगा सकते हैं। जिससे स्कैल्प को ठंडक मिले। आइए इस लेख में उन चीजों के बारे में जानते हैं।
एलोवेरा और पुदीना दोनों की तासीर ठंडी होती है। जो आपके स्कैल्प को भी ठंडक पहुंचा सकता है। इन दोनों को मिलाकर स्कैल्प पर लगाया जा सकता है। इसके लिए 6 से 7 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें और इसमें 2 से 3 बूंद पेपरमिंट ऑयल मिलाएं। इसे स्कैल्प पर 20 से 30 मिनट तक लगाएं और फिर बाल धो लें।
खीरे में मौजूद कूलिंग एजेंट शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में आप इसका हेयर मास्क बनाकर स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे स्कैल्प को ठंडक भी मिलेगी। इसके लिए खीरे को 5 से 7 टुकड़ों में काट लें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। आप इसमें शहद मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। साथ ही खीरे के जूस को टोनर की तरह स्कैल्प और बालों पर लगा सकते हैं।
एलोवेरा और नारियल तेल बालों को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। इसके लिए आपको ताजा एलोवेरा जेल और नारियल तेल को मिलाकर मुलायम पेस्ट बनाना होगा। इसके लिए आप ग्राइंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्कैल्प को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ बालों को मुलायम बनाने में भी मदद करता है।
इसके साथ ही गर्मियों में हफ्ते में दो बार बालों में शैंपू करें। साथ ही हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर जैसे हीटिंग हेयर टूल्स का इस्तेमाल कम करें। इससे बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल कम हो जाता है और बाल रूखे दिखने लगते हैं। अगर आप जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे पहले हीट प्रोटेक्शन सीरम का इस्तेमाल करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.