
Jitiya Vrat Mehndi Design: हिंदू रीति-रिवाजों में जितिया व्रत का खास महत्व है, इस बार ये 14 सितंबर को मनाया जाएगा। ये उपवास बच्चों की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। यदि आप भी पहली बार इस व्रत को करने जा रही हैं तो हाथों पर मेहंदी लगाना बनता है। आज हम आपके लिए ऐसी 5 डिजाइन लेकर आए हैं, जो हाथों को सुंदर दिखाने के साथ मां और बच्चे के अनमोल रिश्ते को भी दिखाएगी।
आप हाल में मां बनी हैं तो इस तरह की यूनिक मेहंदी लगा सकती है। यहां पर हाथों में प्रेगनेंसी टाइम से लेकर बच्चे के दुनिया में आने तक का सफर दिखाया गया है, साथ में अरेबिक इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है। आप इसे बच्चे की फोटो के साथ और खास बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Foot Mehndi Design: पैरों के लिए 5 जाल मेहंदी डिजाइन, कम मेहनत में हों नवरात्रि रेडी
अगर ज्यादा तामझाम पसंद नहीं है तो आप हाथों पर चांद की गोद में सोते हुए बच्चे की आकृति हाथों पर उकेरे, जबकि दूसरे हाथ में मोटिफ वर्क के साथ बच्चों का फेवरेट एनीमल या फिर कार्टून बनवा सकती हैं। आगे पीछे फ्लोरल डिजाइन के साथ मेहंदी कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें- Teej Mehndi: गृहलक्ष्मी के पैर दिखेंगे कमल से सुंदर! तीज में लगाएं मेहंदी के 3 लेटेस्ट डिजाइन
यदि ज्यादा कुछ चाहिए तो सिंपल बूटी और क्रिस क्रॉस डिजाइन के साथ हाथों में अरेबिक मेहंदी लगाएं और बेबी का नाम लिखकर आप इसे गॉर्जियस टच दे सकती हैं, ये मेहंदी उन लेडीज के लिए बढ़िया हैं जो मिनिमल लुक पसंद करती हैं।
आजकल हर चीज में एस्थेटिक ढूंढा जाता है। जितिया व्रत पर इस मेहंदी के साथ आप भी ऐसा ही लुक क्रिएट कर सकती हैं। यहां पर थ्री डी फ्लोरल वर्क के साथ हथेलियों में छोटे बच्चे का चित्रण किया गया है। मिलती-जुलती डिजाइन महिलाएं ट्राई करें।
बच्चों की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला ये व्रत इस साल 14 सितंबर को मनाया जाएगा।
जितिया व्रत बच्चों की लंबी उम्र के लिए माताएं रखती हैं, ये व्रत बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश में किया जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.