खराब हो जाए चाय की छन्नी, तो ऐसे बच्चों के लिए बनाएं 3 DIY CRAFT

Published : Sep 08, 2025, 11:26 AM IST
Make DIY Crafts Using Tea Strainers

सार

Tea Strainers DIY Crafts: पुरानी प्लास्टिक चाय की छन्नी को फेंकें नहीं, बल्कि उससे बनाएं शानदार क्राफ्ट आइडिया। फ्लाइंग बर्ड, वॉल हैंगिंग और सूरजमुखी फूल जैसी क्रिएटिव चीजें घर पर आसानी से तैयार करें।

Tea Strainers Crafts design: प्लास्टिक चाय की छन्नी का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में होता है। जब प्लास्टिक चाय छन्नी पुरानी हो जाती है, तो यह किनारे से कट जाती है। इस तरह से चाय की छन्नी पूरी तरीके से खराब हो जाती है और इसे फेंकना पड़ता है। अब आप इसे फेंके नहीं बल्कि बच्चों के लिए खूबसूरत क्राफ्ट तैयार कर उनको कुछ नया सिखाएं। आइए जानते हैं कि चाय की पुरानी से छन्नी से कैसे क्राफ्ट्स तैयार किए जा सकते हैं।

चाय छन्नी से तैयार करें सूरजमुखी का फूल

आप पुरानी चाय की छन्नी से सुंदर सूरजमुखी फूल बना सकते हैं। इसके लिए 10*5 साइज का पीले रंग का पेपर कैंची से पेटल्स या पंखुड़ियां आकार में काट लें। इसके बाद छन्नी के सफेद नेट के ऊपर ग्लू लगाएं। आप सूरजमुखी के बीच के भाग को काला करना करने के लिए काली चाय पत्ती को छिड़ दें। कुछ ही समय बाद ब्लू में चाय पत्ती चिपक जाएगी और बाकी एक्स्ट्रा चाय पत्ती को हटा दें। तैयार हो गया खूबसूरत सूरजमुखी का फूल। आप इसे किसी भी फ्लावर पॉट में सजा सकते हैं।

फ्लाइंग बर्ड बनाकर सजाएं छन्नी

आप चाय छन्नी का इस्तेमाल फ्लाइंग बर्ड डेकोरेटिव आइटम  बनाने में भी कर सकते हैं। पसंदीदा कलर के पेपर का इस्तेमाल कर बर्ड बनाएं और फिर चाय की छन्नी के किनारे में ग्लू की मदद से चिपका लें। वहीं नीचे की तरह पैर से डिजाइन बना दें। इसे आप आसानी से दीवाल में टांग कर खूबसूरत हैंगिग डेकोरेटिव आइटम सजा सकती हैं। 

छन्नी और प्लास्टिक चम्मच से बनाएं वॉल हैंगिंग

आप पुरानी चाय की छन्नी से वॉल हैंगिंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बेकार पड़े प्लास्टिक के चम्मच की जरूरत पड़ेगी। प्लास्टिक के चम्मच को चाय की छन्नी की पीछे की तरफ ब्लू की मदद से सर्कल डिजाइन के चारों तरफ से चिपका लें। इसके बाद ऐसे ही दो से तीन पीस बनाएं। आप चाहे तो प्लास्टिक चम्मच में पसंदीदा रंग भी कर सकते हैं। अब इन्हें आपस में जोड़कर दीवाल में टांग दें। यह दिखने में काफी खूबसूरत नजर आएगा।

और पढ़ें: DIY Phone Cover Decoration: पुराने फोन कवर बिल्कुल ना फेकें, 4 हैक्स से घर पर बनाएं न्यू

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स