Juice Straw Craft: जूस स्ट्रा का डेकोरेटिव यूज, घर के लिए बनाएं 5 होम डेकोर आइटम

Published : Apr 23, 2026, 03:17 PM IST
plastic straw DIY ideas

सार

Juice Straw diy Crafts: जूस पीने वाली प्लास्टिक-कागज की स्ट्रॉ फेंके नहीं बल्कि बनाएं खूबसूरत DIY शोपीस। जानें 5 आसान और बजट फ्रेंडली होम डेकोर आइडियाज जो घर को बिना ज्यादा खर्च किए प्रीमियम और लग्जरी बनाएंगे।

जूस पीने के लिए प्लास्टिक स्ट्रॉ का इस्तेमाल हर कोई करता है। अगर आप भी इन्हें फेंक देते हैं तो इसे बंद करने का वक्त आ गया है। दरअसल, आज हम लेकर आए हैं स्ट्रॉ की हेल्प से बनने वाले 5 ऐसे डेकोरेटिव आइटम की लिस्ट जो घर की सुंदरता में चार चांद लगाने के साथ हजारों रुपए का खर्चा भी बचाएंगे। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम जानते हैं 5 DIY Showpiece के बारे में विस्तार से।

स्ट्रॉ से बनाएं डेकोरेटिव ग्लास पीस

घर में कोई टूटा कांच का ग्लास है तो इसमेंरंग-बिरंगे या एक कलर स्ट्रा को अलग-अलग शेप में कांटकर ग्लू की मदद से चिपका दें। इसे तो प्लेन रखा गया है, चाहें तो छोटे मोती या स्टोन से डेकोरेट कर बेबी ब्रीथ फ्लावर लगाएं। ये सेंटर टेबल को प्रीमियम-एस्थेटिक लुक देगा। आप इस क्राफ्ट को ट्राई कर सकती हैं।

स्ट्रॉ कार्डबोर्ड सीनरी

आजकल सस्टेनबल और यूनिक सीनरी घरों की शान बढ़ा रही है। अगर महंगे आर्टिस्ट की पेंटिंग लेने जाओ तो हजारों-लाखों का खर्चा रखा है। इसलिए अपने माइंड की लाइट जलाते हुए जूस पीने वाली स्ट्रॉ से आप सीनरी बनाएं। इसके लिए जरूरत होगी, कार्डबोर्ड की, ग्लू और ढेरों सारे स्ट्रॉ की। कार्डबोर्ड को सीनरी साइज में काट लें और इसमें मनपसंदीदा आर्ट ड्रा करें। अब जरूरत के अकॉर्डिंग स्ट्रॉ से सजा दें। ये आसान होने के साथ क्रिएटिव क्राफ्ट है जिसे कोई भी ट्राई कर सकता है।

ये भी पढ़ें- कलाई पर जोड़ें ग्लास सिटी की फिजा, चुनें फिरोजाबादी बैंगल डिजाइन

स्ट्रा से बनाएं पेन होल्डर

चाबी, पेन से डेली सामान रखने के लिए अक्सर पेन होल्डर की जरूरत पड़ती है। आप कार्डबोर्ड या फिर किसी भी टूटे बॉक्स को स्ट्रॉ से डेकोरेट कर इसे बना सकती हैं।

हैंगिंग डेकोर आइटम

हार्टशेप हैंगिंग आइटम बनाने के लिए कार्डबोर्ड को दिल आकार में काट लें और ग्लू की मदद से कलरफुल स्ट्रॉ लगा दें। इसे टांगने के लिए आप बो शेप रिबन या फिर साटन क्लोथ का इस्तेमाल करें। ये लिविंग रूम या डोर एंट्रेंस पर प्यारा लगेगा।

ये भी पढ़ें- Steel Gate Home Door Design: स्टील दरवाजा डिजाइन, एंट्रेस डोर को बनाएंगे स्टाइलिश

DIY फोटो फ्रेम

कांच के फोटो फ्रेम आउट ऑफ फैशन हो चुके हैं, आप कार्डबोर्ड की हेल्प से सुंदर डेकोरेटिव फ्रेम बनवाएं। सबसे पहले बोर्ड को फ्रेम में काटकर अंदर से चीरा लगाएं। फ्रंट साइड में ब्लैक-व्हाइट या फिर कलरफुल स्ट्रॉ से सजा दें। ये यूनिक होने के साथ फंकी लुक देता है। आप इसे कमरे और हाल हर जगह रख सकते हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

प्लेन लहंगे को अट्रेक्टिव दिखाने के लिए चुनें 6 ब्लाउज डिजाइन
लिविंग रूम को दें स्टाइलिश मेकओवर, ट्राई करें ये यूनिक डेनिम सोफा आइडियाज