Jute Rope Craft Ideas: कम बजट में घर को लग्जरी लुक देना चाहते हैं तो जूट की रस्सी से बनाएं 10 DIY होम डेकोर आइडियाज, जो लिविंग रूम को देंगे रॉयल और एस्थेटिक टच।
आज के जमाने घर को मॉडर्न और यूनिक बनाने के लिए लोग जीजान लगा देते हैं। महंगे डेकोर आइटम से लेकर नेम प्लेट पर हजारों खर्च किए जाते हैं। आपने भी हाल में ही सपनों का आशियाना बनवाया है, लेकिन इंटीरियर का बजट नहीं है तो जगाएं अपने अंदर की कला को और बना डालें जूट की रस्सी से 10 बेहतरीन क्राफ्ट, जो लिविंग रूम को लग्जरी फील देने के साथ रॉयल टच देंगी।
25
जूट फेरी व्हील डेकोर
जूट की रस्सी से आप फेरी टेल झूला क्राप्ट बनाएं। सीटिंग चेयर की जगह छोटे पॉट्स लगाए, जिसमें आप फूल, आर्टिफिशियल ग्रास लगा सकते हैं। यह किसी भी टेबल और शेल्फ के लिए होममेड शीपीस का काम करेगा।
जूट मून वॉल हैंगिंग
मून शेप पर यह वॉल हैगिंग जूट की रस्सी और टाट के कपड़े पर बनाया गया है। इसमें लाल बेरीज, पाइन कोन्स रखें, जो प्योर एस्थेटिक लुक देते हैं। आप वॉल्स को मिनिमल और सिंपल स्टाइल देने के लिए इसे चुन सकते हैं।
लकड़ी के फ्रेम और जूट रस्सी कॉम्बिनेशन पर यह क्रॉफ्ट बेहद यूनिक है। साइड में 3d कोन लुक दिया है, जो इसे क्रिएटिव बनाता है। आप DIY वर्क पसंद करती हैं तो कमरे के लिए ऐसा क्रॉफ्ट बना सकती हैं।
35
जूट फ्लावर बोतल
ज्यादा तामझाम नहीं चाहिए तो आप किसी भी कांच या प्लास्टिक की बोतल में जूट रस्सी लपेटकर उसे नया रूप दें। साथ में 3D फ्लावर मोतियों संग इसे डेकोरेट करें। ये लिविंग रूम, बेडरूम साइड टेबल के साथ किचन डेकोरेशन के लिए परफेक्ट है।
जूट नेट डिजाइन बोतल
इस क्रॉफ्ट में बोतल के ऊपर जूट की रस्सी बांधर नेट जैसा पैटर्न देती है। यह डिजाइन बहुत क्लासी-क्लीन है। आप इसे फ्लावर वास या फिर लाइटिंग डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
जूट की रस्सी से दो अलग-अलग तरह के फ्लावर वेस बनाए हैं, जिनमें लेस वर्क फ्लावर वर्क है। साथ में जूट के बड़े-बड़े फूल पत्तियां लगी हैं। ये लग्जरी और महंगे शोरूम डेकोर आइटम लुक देता है।
45
स्टाइलिश जूट पिचर वास
स्क्वायर शेप पर जूट पेन पिचर वास डेली यूज सामान रखने के लिए बेहतरीन है। इसमें बेस कार्डबोर्ड रखते हुए रस्सी से छोटे-छोटे पॉकेट बनाए हैं। साथ में किटिन इमोजी इसे चंकी बना रही है। आप इसे रूम, किचन या फिर हाल में टाग सकते हैं।
जूट हार्ट डेस्क ऑर्गेनाइजर
जूट की रस्सी से बना ये डेस्क ऑर्गेनाइजर बहुत सुंदर है, बीच में बना बो हार्ट इसे और भी सुंदर बना रहा है। ये टीवी एरिया, डाइनिंग टेबल और किचन होल्डर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
55
जूट वॉल प्लांटर
तस्वीर में दो तरह के अलग-अलग वॉल प्लांटर दिखाए गए हैं, जो जूट रस्सी से बनाए गए हैं। एक ओवल बेस पर जूट कप पर आता है तो दूसरा डायमंड शेप फ्रेम पर है। इनमें आर्टिफिशियल और छोटे पौधे लगाकर घर की खाली दीवारों को रिफ्रेशिंग लुक दें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.