
नवरात्रि की पूजा कन्या पूजन के बिना अधूरी मानी जाती है। इस दौरान छोटी-छोटी कन्याओं को घर बुलाकर उनकी पूजा करने और भोजन कराने की पंरपरा है। इस साल कन्या भोज का पर्व 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर आप भी कंजक के दौरान बच्चियों को गिफ्ट देने की सोच रही हैं लेकिन ज्यादा बजट नहीं हैं तो महंगे तोहफों के बारे में सोचकर मूड खराब करने की बजाय आसान रास्ता अपनाएं। बाजार में ऐसी कई छोटी-छोटी चीजें मिल जाती हैं, जिन्हें आप 20 रु. के अंदर खरीद सकती हैं। यहां देखें 10 Kanya Bhoj Gift Ideas, जो काम आसान करेंगे।
छोटी बच्चियों को सजना-संवरना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप उन्हें रंग-बिरंगी हेयर क्लिप्स या छोटी-छोटी हेयर पिन का सेट दे सकती हैं। बाजार में 20 रु. में दो क्लिप्स का सेट आराम से मिल जाएगा। आप हर बच्ची को अलग रंग की क्लिप देकर गिफ्ट को थोड़ा खास बना सकती हैं।
अगर आप ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं, जो बच्चियों के काम भी आए, तो पेंसिल और इरेजर अच्छा विकल्प हैं। बाजार में अलग-अलग डिजाइन वाले इरेजर और रंगीन पेंसिल मिल जाती हैं। स्कूल जाने वाली बच्चियों के लिए यह छोटा-सा तोहफा उपयोगी रहेगा।
बच्चियों को ड्राइंग बनाने, कुछ लिखने या रंग भरने का शौक होता है। ऐसे में छोटी पॉकेट नोटबुक एक अच्छा गिफ्ट बन सकती है। बाजार में नोट्स नोटबुक 15-20 रु. तक मिल जाएगी।
कन्या पूजन में पारंपरिक अंदाज वाला गिफ्ट देना चाहती हैं, तो रंगीन चूड़ियां चुन सकती हैं। छोटी बच्चियों के लिए हल्की और आरामदायक चूड़ियां लें। प्लास्टिक और कांच पर 20 रु. में इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।
थोड़ी बड़ी बच्चियों के लिए छोटी बिंदी का पैकेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बाजार में अलग-अलग रंग और डिजाइन की बिंदियां मिलती हैं। इसे आप किसी दूसरी छोटी चीज के साथ भी दे सकती हैं।
हेयर एक्सेसरीज में रबर बैंड भी कम बजट में मिलने वाला विकल्प है। आप रंग-बिरंगे या छोटे फूलों वाले रबर बैंड चुन सकती हैं। इन्हें अलग-अलग रंगों में देने से गिफ्ट आकर्षक लगेगा।
बच्चियों को खुश करने के लिए एक छोटी पैक्ड चॉकलेट भी दी जा सकती है। अगर आप खाने-पीने की चीज दे रही हैं, तो पैकिंग और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।
कार्टून, फूल, तितली या स्टार वाले स्टिकर्स बच्चियों को पसंद आ सकते हैं। इन्हें वे अपनी कॉपी, ड्राइंग बुक या क्राफ्ट में इस्तेमाल कर सकती हैं। लोकल स्टेशनरी की दुकान पर बजट के हिसाब से छोटी स्टिकर शीट चुनें।
रंगीन या फूलों की प्रिंट वाला छोटा रूमाल एक उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। बच्चियां इसे स्कूल या बाहर जाते समय इस्तेमाल कर सकती हैं।
कन्या पूजन में बच्चियों को छोटी पॉकेट कंघी दे सकती हैं। यह रोजाना बाल संवारने के काम आएगी और बैग में भी आसानी से रखी जा सकती है। खरीदते समय चिकने किनारों और मजबूत दांतों वाली कंघी चुनें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.