पांव में रंग पिया के संग, करवा चौथ पर 10 आलता डिजाइन से पूरा करें सोलह श्रृंगार

Published : Oct 08, 2025, 11:15 AM IST

Alta Design for Karwa Chauth 2025:  रंग और आलता के अलावा सुहागिनों का श्रृंगार अधूरा है। आप भी पहली बार व्रत रखने जा रही हैं, तो इस बार लाल आलता की डिजाइन देखें जो बिछिया-पायल की खूबसूरत दो गुना बढ़ा देंगे। 

PREV
15
करवा चौथ पर लगाएं आलता की नई डिजाइन

करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है। सात जन्मों का बंधन और पति की लंबी उम्र के लिए किया जाने इस व्रत के दौरान 16 श्रृंगार किया जाता है। आप शादी बाद First Karwa Chauth मना रही हैं, तो यहां देखें सुंदर आलता (Alta Designs)  और महावर डिजाइन, जो पैरों को सुंदर बनाएंगे।

25
सिंपल बेल आलता डिजाइन

करवा चौथ की रौनक को बेल वाला सिंपल आलता डिजाइन बढ़ा देगा। इसे बनाना आसान है। ऐडी के पास छोटे-छोटे फूल बनाएं और उन्हें डॉट या चेन से आपस में जोड़ दें। ये एक तरह से फ्लावर लुक (Mehndi Alta Design) बनाता है। 

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर कब निकलेगा चंद्रमा? जानें पूजा विधि, मुहूर्त, आरती और कथा

आलता डिजाइन मेहंदी 

आप किसी कारण करवा चौथ पर मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो एक साथ दो काम करते हुए आलता मेहंदी (Mehndi Design) लगाएं। यहां पर फूलों के साथ अरेबिक पैटर्न पर पैर के ऊपर आलता से मेहंदी लगी है, इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। एक तो ये जल्दी लग जाती है और सोलह श्रृंगार का लुक आसानी से पूरा हो जाएगा। 

35
बंगाली आलता डिजाइन

बंगाली महिलाएं आलता को कई तरह से लगाती हैं। आप भी करवा चौथ पर ट्रेडिशन फॉलो करते हुए इसे ट्राई कर सकती हैं। यदि करवा के लिए हैवी चांदी की पायल (Silver Payal Design) खरीदी है, तो आलता बिल्कुल सोबर रखें। यहां पर ऐड़ी और पैरों की उंगलियों को कवर करते हुए बिना डिजाइन के आलता लगा है जो भारी पायल बिछिया (Payal-Bichiya) सेट के साथ खूबसूरत लग रहा है। 

ये भी पढ़ें- करवा चौथ मेहंदी में जोड़े आलता का जादू, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

गोल टिक्की आलता डिजाइन

आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं लेकिन ज्यााद मुश्किल न हो तो बड़ी गोल टिक्की वाला ऐसा आलता लगाएं। यहां पर ऐडी की बजाय उंगलियों और पैर के बीच में आलता लगा है। आप गोल ढक्कन और टूथपिक की मदद से ऐसी डिजाइन बना सकती हैं। 

45
भरवा स्टाइल आलता डिजाइन

जिस तरह पैर की मेहंदी (Leg Mehndi) ऊंगलियों के साथ हाफ लेग कवर करती है, उसी पैटर्न पर आप भरवा आलता लगाएं। इसे लगाने के लिए उंगलियों के साथ पंजों तक आलता लगा लें और फिर ब्रश या पतली चेज की मदद से जिकजैक क्रॉस बनाएं। ऐसी आलता डिजाइन पहले करवा चौथ के लिए बढ़िया रहेगी। 

55
आलता लगाने की डिजाइन

अगर भरवा या मेहंदी स्टाइल आलता पसंद नहीं आ रहा है, तब भी टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। आप ऐडी को ऊभार देते हुए फूल पत्ती बना सकती हैं। यहां पर ऐडी से लेकर ऊंगलियों पर सिंपल आलता लगाते हुए ऊपर की ओर से फूल बेल बनाई गई है, जो रौनक बढ़ा रही है। 

Read more Photos on

Recommended Stories