MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर कब निकलेगा चंद्रमा? जानें पूजा विधि, मुहूर्त, आरती और कथा

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर कब निकलेगा चंद्रमा? जानें पूजा विधि, मुहूर्त, आरती और कथा

Karwa Chauth 2025: इस बार करवा चौथ 10 अक्टूबर, शुक्रवार को है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस पर्व का महिलाओं को विशेष रूप से इंतजार रहता है। जानें इस पर्व से जुड़ी खास बातें।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Oct 08 2025, 09:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें करवा चौथ 2025 से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें करवा चौथ 2025 से जुड़ी हर बात

Karwa Chauth Par Kab Niklega Chand: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है, इसे करक चतुर्थी भी कहते हैं। इस पर्व का महिलाओं को विशेष रूप से इंतजार रहता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत करती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती पीती नहीं है। आगे जानें कैसे करें ये व्रत, इसकी विधि, शुभ मुहूर्त, कथा से जुड़ी हर बात…
 

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: राशि अनुसार चुनें पत्नी के लिए खास गिफ्ट, लव लाइफ रहेगी खुशहाल

25
करवा चौथ 2025 शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

करवा चौथ 2025 शुभ मुहूर्त

करवा चौथ के व्रत में महिलाएं भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा की पूजा करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 49 मिनिट से 09 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा। चंद्रमा का उदय रात रात 08 बजकर 33 मिनिट के लगभग होगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रमा उदय के समय में परिवर्तन हो सकता है।
 

ये भी पढ़ें-
karwa chauth 2025: पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं जरूर जानें सरगी का सही समय, महत्व और खास नियम

35
कैसे करें करवा चौथ व्रत? जानें मंत्र और पूजा विधि
Image Credit : Getty

कैसे करें करवा चौथ व्रत? जानें मंत्र और पूजा विधि

- 10 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह व्रत करने वाली महिलाएं जल्दी उठकर स्नान आदि करें और व्रत-पूजा का संकल्प लें। निर्जला व्रत करना चाहती हैं तो वैसा संकल्प लें। 
- दिन भर व्रत के नियमों का पालन करें जैसे किसी से विवाद न करें, गलत विचार मन में न लाएं, खाने-पीने के बारे में न सोचें। किसी की बुराई या चुगली आदि न करें। 
- शाम को शुभ मुहूर्त से पहले घर में किसी स्थान की अच्छे की सफाई करें। और गंगाजल छिड़कर इसे पवित्र कर लें। पूजा की सामग्री एक स्थान पर एकत्रित कर लें। 
- शुभ मुहूर्त में लकड़ी के बाजोट पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पास ही में मिट्टी के करवे में पानी भरकर रखें। सबसे पहले श्रीगणेश को तिलक लगाएं। 
- इसके बाद भगवान को फूलों की माला पहनाएं। शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद अबीर-गुलाल, चावल, सुपारी आदि चीजें एक-एक करके भगवन को चढ़ाते रहें। 
- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा जरूर चढ़ाएं। अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं। करवा चौथ की कथा सुनें और सके बाद भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से आरती करें। 
- चंद्रमा उदय होने पर कुंकुम, चावल, फूल आदि चढ़ाकर इसकी भी पूजा करें और शुद्ध जल से अर्घ्य दें। पति को भी तिलक लगाएं और पैर छूकर आशीर्वाद लें। 
- इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाएं अपना निर्जला व्रत पूर्ण करें। इसके बाद परिवार के अन्य बुजुर्ग जैसे सास-ससुर आदि के पैर छूकर भी आशीर्वाद लें। 
- इस तरह करवा चौथ का व्रत करने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है और घर-परिवार में खुशहाली रहती है। करवा चौथ का व्रत वैवाहिक जीवन की परेशानी दूर करता है।

45
श्रीगणेश की आरती
Image Credit : Getty

श्रीगणेश की आरती

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ 
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी । 
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥ 
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ 
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा । 
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥ 
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ 
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया । 
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ 
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ 
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा। 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ 
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ 
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी । 
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥ 
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

55
करवा चौथ व्रत की कथा
Image Credit : Getty

करवा चौथ व्रत की कथा

करवा चौथ से जुड़ी एक कथा है, जो इस प्रकार है, ‘किसी गांव में एक ब्राह्मण रहता था। उसके 7 बेटे और एक बेटी थी। बेटी का नाम वीरावती था। समय आने पर ब्राह्मण ने योग्य वर से वीरावती का विवाह कर दिया। करवा चौथ पर वीरावती ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत किया लेकिन भूख सहन न कर पाने के कारण वह बेहोश हो गई। तब उसके भाइयों ने पेड़ के पीछे से मशाल जालकर उसे कहा कि चंद्रोदय हो गया है। भाइयों की बात मानकर वीरावती ने भोजन कर लिया, जिससे उसके पति की मृत्यु हो गई। देवराज इंद्र की पत्नी इंद्राणी ने धरती पर आकर जब ये देखा तो उन्होंने वीरावती से अगली बार पुन: करवा चौथ व्रत करने को कहा। इस व्रत के प्रभाव से वीरावती का पति दोबारा जीवित हो गया और दोनों पति-पत्नी सुखपूर्वक रहने लगे।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
करवा चौथ

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Recommended image2
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image3
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image4
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
Recommended image5
Chauth Mata Aarti Lyrics In Hindi: सकट चतुर्थी पर करें चौथ माता की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved