Karwa Chauth Mehndi Design Image: करवा चौथ 2025 के लिए मेहंदी नहीं लगाई है, तो यहां देखें 10 मिनट में लगने वाली मेहंदी की डिजाइन जो खूबसूरत दिखने के साथ स्टाइलिश लुक भी देंगी।
करवा चौथ पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। ये सोलह श्रृंगार में से एक है। अगर आपने अभी तक मेहंदी डिजाइन नहीं लगाई है तो व्रत का शगुन करते हुए सिंपल बेल मेहंदी लगा सकती हैं। ये करवाचौथ पूजा तक रच कर लाल भी हो जाएगी और इसे लगाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। चलिए देखते हैं सिंपल मेहंदी की न्यू डिजाइन।
25
करवा चौथ स्पेशल मेहंदी
हथेली पर लगी मेहंदी जल्दी नजर नहीं आती है। इसलिए हथेलियों पर आप गोला बनाते हुए शगुन पूरा करें और बैक हैंड में फ्लोरल पैटर्न वाली सिंपल से बेल बनाएं। यहां छोटे-छोटे फूलों में मेहंदी से शेडिंग दी है, जो खूबसूरत लुक दे रहा है। मेहंदी लगाना जानती हैं, तो ऐसी डिजाइन 10 मिनट में बन जाएगी।
35
करवा चौथ के लिए मेहंदी डिजाइन
बेल मेहंदी की डिजाइन
जरूरी नहीं है कि हमेशा भरवा या फिर अरेबिक मेहंदी से ही करवा चौथ लुक खास बनाया जाए। आप फ्लोरल चेन स्टाइल के साथ बेल मेहंदी लगाएं। आजकल इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। आप ऑफिस जाती हैं, या फिर फैशनेबल हैंड चाहिए, तो ये बढ़िया रहेंगे।
बड़े-बड़े गुलाब के फूलों पर ये मेहंदी बहुत प्यारी लगती है। ये कम डिजाइन में पूरा हाथ कवर करती है। अगर आप कुछ यूनिक चाहती हैं तो इसे चुन सकती हैं।
45
करवा चौथ वाली मेहंदी
लीफ पैटर्न मेहंदी
जिन महिलाओं को मेहंदी लगाना नहीं आता है, वो किसी टफ डिजाइन की बजाय छोटी-छोटी पत्तियों पर इस तरह की लीफ बेल लगाएं। इसे लगाना भी आसान है और ये हाथों को खूबसूरत भी दिखाती है।
भरा-भरा लुक चाहिए तो इस तरह की बूटी वर्क वाली अरेबिक मेहंदी भी बढ़िया रहेगी। ये जल्दी लग जाती है और खूबसूरत भी दिखती है। आप इसे बड़े फूलों की बजाय छोटे-छोटे फ्लावर पर लगाएं, जो चार्मिंग लुक देगी।
55
मेहंदी डिजाइन करवा चौथ 2025 फोटो
चेन स्टाइल मेहंदी वैसे तो मुस्लिम देशों में पॉपुलर है। ये सोबर होकर भी एस्थेटिक वाइब देती है। आप भी करवा चौथ पर कुछ अलग ट्राई करते हुए इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.