
Karwa Chauth mehndi designs 2025: करवा चौथ की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए खास ये पर्व इस साल 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन हर सुहागन सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इस दौरान साड़ी की दुकान से पार्लर तक भीड़ लगी रहती है। सबसे ज्यादा ध्यान तो बाजारों के किनारों पर बैठी मेहंदी लगाने वाली महिलाएं खींचती हैं। हर बार आप भी बिना मेहंदी के काम चला लेती हैं तो इस बार ऐसा बिल्कुल न करें और यहां देखें करवा चौथ 2025 के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन, जहां पैटर्न से ज्यादा पतिदेव के नाम पर ध्यान जाता है।
वर्किंग वुमन हैं या फिर ज्यादा भरवा मेहंदी पसंद नहीं करती हैं तो त्योहार को खास बनाते हुए आप हथेली पर इस तरह की मिनिमम मेहंदी लगा सकती हैं। यहां पर मंडला आर्ट स्टाइल पर राउंड शेप और हार्ट बनाकर आकृति उकेरी गई है, जो आजकल बहुत पॉपुलर हो रही है। आप अरेबिक, हिना से हटकर इसे चुनें, ये हसीन लुक देने के साथ पतिदेव के लिए प्यार को भी दर्शाएगी। इसे खुद लगाने के साथ Mehndi Artist से भी लगाया जा सकता है।
मंडला आर्ट मेहंदी सोबर होकर भी हाथों को खूबसूरत लुक देती है। ट्रेडिशनल थीम वाली ये फ्रंट हैंड मेहंदी में चांद, करवा और छलनी की झलक दिखाई गई है। आप भी ऐसी मेहंदी चुन सकती हैं। इसके अलावा सिंपल मिनिमल मेहंदी डिजाइन भी खूब पसंद की जा रही है। यहां पर ज्यादा डिजाइन की बजाय केवल सिंबल डिटेल दी गई है। ये इंडो अरेबिक पैटर्न से मिलती-जुलती है, जिसे करवा चौथ के लिए चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि पूजा से गरबा नाइट तक, हर मौके पर चमकेंगी ये मेहंदी डिजाइन
इस बार करवा चौथ को स्पेशल बनाते हुए आप पतिदेव के साथ कपल मेहंदी भी लगा सकती हैं। यहां पर बैक हैंड मेहंदी की तर्ज पर वी फ्लोरल डिजाइन संग कपल का नाम लिखा हुआ है, जो वाकई बहुत प्यारा लग रहा है। आप भी इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें- शादी के बाद पहला करवा चौथ ? यहां देखें 2025 की ट्रेंडिंग मेहंदी की डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.