
करवा चौथ 2025 इस बार 9 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सुहागिनों के लिए ये दिन बेहद खास होता है। महिलाएं कपड़ों से लेकर सुहाग का नया सामान खरीदती हैं। इस दिन मेहंदी लगाना भी शुभ माना जाता है। यदि आप भी हर साल सिंपल मेहंदी की डिजाइन लगाकर काम चला लेती हैं तो क्यों न पहले से तैयारी कर ली जाए। आज हम आपको ऐसी 3 ट्रेंडी मेहंदी की डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप पहले से सेव कर सकती हैं।
ऑफिस जाती हैं तो फुल हैंड की बजाय आप इस तरह की बैक हैंड मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। ये फ्लोरल स्टाइल चेन मेहंदी बहुत सुंदर लगती है। आप इसे करवा चौथ के लिए चुन सकती हैं। अरेबिक और क्रिस-क्रॉस वाली डिजाइन पर ऐसी मेहंदी आप करवा चौथ के अलावा शादी-ब्याह में भी ट्राई की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Net Blouse Designs: रेडीमेड नेट ब्लाउज डिजाइंस, करवाचौध पर पहनकर लगेंगी मॉडर्न मैम
अगर आप शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो फुल हैंड मेहंदी की डिजाइन लगाना बनता है। यहां बैंगल स्टाइल चेन मेहंदी लगी है। अगर आप मेहंदी लगाना जानती हैं तो ऐसा पैटर्न जरूर ट्राई करें। आजकल इसे खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप भरवा लुक पसंद नहीं करती हैं तो इस तरह हाथों को खूबसूरत दिखा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर 10 मिनट में बनने वाले क्विक मेहंदी डिजाइन करें ट्राय, हर कोई बांधेगा तारीफों के पुल
गुलाब की पंखुड़ियों पर इस तरह की फ्लावर मेहंदी बहुत प्यारी लग रही है। अगर आप एस्थेटिक बट मिनिमल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इसे चुन सकती हैं। यहां पर आपको छोटी-छोटी पत्तियों के साथ बारीक क्रिसक्रॉस डिजाइन देखने को मिल रही है। इसे खुद भी लगाया जा सकता है। ऐसे मेहंदी सलवार सूट और लहंगे के साथ ज्यादा प्यारी लगती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.