Quick Mehndi Designs: करवा चौथ पर जल्दी और खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं? तो ट्राई करें क्विक मेहंदी डिजाइन जैसे हाफ सर्कल, लीफ सर्कल और फ्लावर-लाइंस पैटर्न। सिर्फ 10 मिनट में हाथों को सजाएं आसान और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइनों के साथ।

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ में कम समय में खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आप क्विक मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। कुछ मेहंदी डिजाइंस ऐसे होते हैं, जिनसे 10 मिनट के अंदर पूरे हाथ भरे जा सकते हैं। अगर अब तक आपने ऐसे मेहंदी डिजाइन ट्राई नहीं किए हैं, तो खास मौके पर हम आपको ऐसे ही कुछ डिजाइंस के बारे में बताएंगे। जानिए करवा चौथ में 10 मिनट के अंदर कैसे हाथों को सजाएं?

हाफ सर्कल से सजाएं क्विक मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram
 

करवा चौथ में कम समय में हाथों को मेहंदी से भरना चाहती हैं, तो आप हाफ सर्कल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। मेहंदी लगाते वक्त पूरे हाथों में हाफ सर्कल बनाएं और उसके बाद उन सर्कल को भरे। आपको ऐसी मेहंदी लगाने के लिए मुश्किल से 10 मिनट ही लगेंगे। इसे लगाना बहुत आसान होता है और कोई भी महिला आसानी से यह मेहंदी डिजाइन करवा चौथ में ट्राई कर सकती है। अगर आपको फ्लावर बनाने आते हैं, तो आप मेहंदी डिजाइन को हाफ हैंड मेहंदी डिजाइन में भी बदल सकती हैं। 

लीफ सर्कल बनाकर पूरी करें मेहंदी

View post on Instagram
 

अगर आपको मेहंदी के कठिन डिजाइन बनाने नहीं आते, तो सिर्फ सर्कल और पत्तियों की मदद से भी आप खूबसूरत मेहंदी 10 मिनट के अंदर हाथों में सजा सकती हैं। ऐसे मेहंदी डिजाइन के लिए हाथ के सेंटर पर सर्कल बनाएं और उसे मेहंदी से भर दें। अब सर्कल के बाहर दो से तीन आउटलाइन क्रिएट करें। आप चाहे तो सर्कल के आसपास फ्लावर बना सकती हैं, जिससे कि हाथ का सेंटर खूबसूरती से सज जाए। अब ऐसे ही लीफ डिजाइन को उंगलियों में सजाएं। कुछ मिनटों में आपका हाथ सुंदर दिखने लगेगा।

और पढ़ें: नवरात्रि में फ्लोरल से लगाकर जरी वर्क तक पहनें हरी साड़ियां, लगेंगी सुंदर गृहलक्ष्मी

फूलों और लकीरों की मदद से क्विक मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram
 

अगर आपको मेहंदी कोन से लकीरे और फूल बनाना आता है, तो उससे आप हाथों में भरी-भरी मेहंदी लगा सकते हैं। सबसे पहले एक फूल बनाएं और साइड में लाइंस की मदद से हाथ भरें। आपको ऐसे ही डिजाइन बार-बार बनाने हैं, जिससे कि हाथ भरा हुआ दिखेगा। मेहंदी में सही स्थान में डिजाइन बमाना बहुत जरूरी है। 

और पढ़ें: Navratri Kanya Gift Ideas: कन्या पूजन गिफ्ट्स 50 रुपए से शुरू, कम बजट में ज्यादा प्यार