करवा चौथ मेहंदी में जोड़े आलता का जादू, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

Published : Oct 07, 2025, 12:48 PM IST
karwa chauth mehndi design with alta

सार

Karwa Chauth Special Mehndi: करवा चौथ पर पति के लिए पत्नियां मेहंदी लगाती है। आप भी हिना से ऊब चुकी हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करते हुए अलता मेहंदी की डिजाइन देखें, जो बहुत खूबसूरत लुक देंगी। 

Karwa Chauth 2025 Mehndi Design: करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बाजारों से लेकर पार्लर तक महिलाओं की भीड़ है।  इस दिन मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। वैसे तो बाजार में हिना मेहंदी (Hina Mehndi) पॉपुलर है लेकिन आप  भी शादी बाद पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली हैं, तो पतिदेव के लिए सोलह श्रृंगार करते हुए आलता मेहंदी लगाएं। ये हाथों को ट्रेडिशनल और खूबसूरत दिखाएगा।

आलता मेहंदी डिजाइन सिंपल

लाल रंग सुहागिनों का प्रतीक है। करवा चौथ पर पतिदेव के लिए आप भी आलता  या महावर से इस तरह की मेहंदी लगा सकते हैं। जिन महिलाओं को मेहंदी की महक पसंद नहीं होती है, उनके लिए ये बढ़िया रहेगा। यहां पर आलता की मदद से फूल वाली अरेबिक डिजाइन बनाई गई है। ऐसी मेहंदी हर ड्रेस के साथ खूबसूरत लगती है। चाहे तो पतिदेव का नाम लिखकर इसे रोमांटिक टच दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth Special Hacks: पुराने करवे करें रीयूज, 5 स्मार्ट आइडिया से ऐसे सजाएं घर

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन विद आलता

बैक हैंड पर आलता से सोबर सी डिजाइन बनाते हुए गोल्डन और सिल्वर पेंट से उभार और बारीक वर्क किया गया है, जो अट्रेक्टिव लग रही है। इसे लगाने में ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट लगेगा। करवा चौथ पर यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो इसे चुनें।

ये भी पढ़ें- Mehndi Allergy Remedies: मेहंदी से एलर्जी हो जाए तो तुरंत करें ये घरेलू उपाय

आलता हिना मेहंदी की डिजाइन

आलता जल्दी छूट जाता है। कई दिनों तक हाथों में मेहंदी लगी रहे इसलिए आप हिना और अलता का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। फोटो में मेहंदी की मदद से गोटा बनाते हुए किनारों पर सफेद पेंट से बारीक अरेबिक वर्क किया गया है। चाहे तो आलता से सजा सकती हैं। सबसे पहले हथेली के बीच में मेहंदी से गोला बनाएं और इसे आलता से भर दें, साइड में सफेद पेंट से डिजाइन बनाएं। ये क्लासिक और खूबसूरत लुक देगा।

आलता स्टाइल मेहंदी

करवा चौथ पर केमिकल वाली मेहंदी की बजाय अलता की मदद से हाथों में इस तरह की ट्रेडिशनल मेहंदी लगाएं। इसे क्लासिक बंगाली अलता मेहंदी भी कहते हैं। यहां पर मोर और पंख के साथ छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और पैटर्न लगे हैं। जबकि उंगलियों को लाल गाढ़े अलते से सजाया गया है, जो हाथों को अट्रेक्टिव बना रहा है।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

आलता से मेहंदी कैसे लगाएं ?

अलता मेहंदी की कोन आजकल बाजार में उपलब्ध है। अगर आप पुराने तरीकों से इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अलता पाउडर को घोल लें और किसी पतले से ब्रश से डिजाइन बनाएं। इसके अलावा पहले भी इसे ट्राई किया है तो आप पेन से हाथों में डिजाइन बना लें और फिर अलता से इसे फिल करें।

मेहंदी का रंग डार्क कैसे करें ?

आलता मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए क्रीम या तेल का इस्तेमाल करें, ये हाथों को हाइड्रेट रखता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Golden Clutch: गोल्डन क्लच के 5 सुंदर डिजाइंस, साड़ी-लहंगा पर करेंगे खूब मैच
डीप यू से स्वीटहार्ट तक, 2025 में पॉपुलर रहे ये 6 ब्लाउज नेकलाइन