करवा चौथ पर सुंदरता देख घायल होंगे पतिदेव ! अनारकली छोड़ स्टाइल करें फैंसी धोती कुर्ता सेट

Published : Oct 06, 2025, 12:05 PM IST
dhoti salwar suit for karwa chauth

सार

Karwa Chauth Suit Design Latest: करवा चौथ पर पिया के लिए खूबसूरत दिखना है तो साड़ी और लहंगा से हटकर इस बार पहनें धोती सलवार सूट, जो खूबसूरत दिखने के साथ महफिल में चार्मिंग दिखाएंगे। 

Dhoti Salwar Suit for Karwa Chauth: करवा चौथ पर स्टाइलिश दिखना है लेकिन साड़ी और लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो क्यों न सलवार सूट ट्राई किया जाए। अनारकली (Anarkali Suit) आजकल बहुत कॉमन हो गया है। इसकी जगह आप सहेलियों के बीच क्लासी दिखते हुए धोती कुर्ता सेट (Dhoti Kurta Set) ट्राई करें। ये फैंसी दिखने के साथ हर उम्र की महिलाओं पर खिलता है। आज हम आपको धोती सलवार सूट के लेटेस्ट डिजाइन बताएंगे, जिन्हें ऑप्शन बनाया जा सकता है।

धोती सलवार सूट के फैंसी डिजाइन

फ्रॉक स्टाइल कुर्ता सेट

करवा चौथ पर वाइब्रेंट कलर ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आप भी फ्रॉक पैटर्न पर ऐसा धोती-कुर्ता सेट चुनें। ये शॉर्ट होने के बाद भी घेर में अनारकली जैसा लुक देगा। यहां पर पिंक कलर कुर्ती में एंब्रॉयडरी और प्रिंट वर्क किया गया है। जबकि धोती को कंट्रास्ट रखते हुए पीले रंग में रखा गया है। बॉटम वियर में गोटा पट्टी (Gota Patti) और जरी (Zari Work) है। वहीं, सलवार सूट के साथ बांधनी और लहरिया प्रिंट दुपट्टा है जो आउटफिट को इंहेंस कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Blouse Back Neck Designs: ब्लाउज बैक नेक के 6 डिजाइन, करवाचौथ साड़ी को बना देंगे क्लासिक

सिल्क बनारसी धोती सलवार सूट

सिल्क-बनारसी फैब्रिक के बिना कोई भी त्योहार पूरा नहीं होता है। करवा चौथ पर रासजी लुक के लिए इसे ट्राई करें। यहां पर Pure Silk फैब्रिक पर पीले रंग की जरी वर्क फ्लेयर्ड शॉर्ट कुर्ती खूबसूरत लग रही है। गले पर मोटिफ, बेल और पैसले डिजाइन दी गई है। जबकि बॉटम वियर धोती को भी लेस पैटर्न पर रखा गया है। सूट हैवी है इसलिए दुपट्टा ऑर्गेंजा फैब्रिक पर है। आप चाहें तो कंट्रास्ट लुक क्रिएट करते हुए रेड या पिंक नेट दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

पेप्लम स्टाइल धोती कुर्ता सेट

करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न लुक का तड़का लगाते हुए इस तरह का पेप्लम धोती कुर्ता सेट चुना जा सकता है। लाल या मरून कलर में इस तरह का धोती सलवार सूट मैट फिनिश के लिए परफेक्ट है। यहां कुर्ते को फ्रॉक की बजाय पेप्लम स्टाइल में रखा गया है जो वेस्ट फिटेड लुक क्रिएट कर रहा है। नेकलाइन V Shape रखते हुए सीक्वेन वर्क किया गया है, जो नेकलेस इल्यूजन दे रहा है। वहीं, कुर्ते की हेमलाइन पर गोल्डन-सिल्वर एंब्रॉयडरी है। आप इसे वन थर्ड या हाफ स्लीव पर चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ गिफ्ट आइडिया, 3000रु में देखें 5 स्टाइलिश जूलरी ऑप्शन

स्टाइलिश धोती कुर्ता डिजाइन

डार्क कलर पहनकर बोर हो चुकी हैं तो करवा चौथ पर मिनिमम रंग में इस तरह का फुल फ्लेयर्ड शॉर्ट कुर्ती विद धोती पैंट चुनें। इसे सिल्क ब्लेंड पर खरीदना चाहिए। इसमें गोल्डन ब्रोकेड संग हेमलाइन पर सीक्वेन-जरी का कट वर्क किया गया है। आउटफिट को यूनिकलेस हॉल्टर नेक लाइन दे रही है। जबकि दुपट्टे को जॉर्जेट फैब्रिक पर रखते हुए लेस और मोती-वर्क है। आप इसे पूजा के दौरान कैरी कर सकती हैं। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

छोटे कम घने बालों को स्टाइल से बांधती हैं आलिया भट्ट, रीक्रिएट करें 5 लुक
धुरंधर की सारा अर्जुन का फैशन मंत्र, 8 लुक्स जो टीनएज गर्ल्स पर जचेंगे