लाइफस्टाइल : 25 अप्रैल 2023 से केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं। यह भगवान शिव का मंदिर है, जो समुद्र तल से 3584 मीटर ऊंचाई पर है। अगर आप इस साल केदारनाथ की यात्रा कर रहे हैं तो आपको ये 10 सेफ्टी टिप्स जरूर जानने चाहिए...
चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है। आप केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
वेबसाइट-touristcare.uk.gov.in
ऐप- Tourist Care Uttarakhand
टोल फ्री नंबर: 01351364
टेक्स्ट मैसेज या वॉट्सऐप: +918394833833 पर Yatra लिखकर सेंड करें।
210
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना बहुत जरूरी है और जो लोग पहले से बीमार है उनके लिए एक हेल्थ सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है।
310
यह लोग नहीं कर सकते केदारनाथ की यात्रा
केदारनाथ की यात्रा के लिए आपको फिजिकली फिट होना बहुत जरूरी है। अगर आप 6 हफ्ते से ज्यादा की प्रेग्नेंट महिलाएं तो आप यात्रा नहीं कर सकती। 13 साल से कम उम्र के बच्चे का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है और 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग भी रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकते हैं।
410
खाने के रेट किए फिक्स
इस बार केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों को ₹200 में सुबह का नाश्ता और 250 रुपए में दोपहर और रात का खाना मिलेगा। इसके साथ ही चाय, कॉफी और दूध भी निर्धारित कीमत में मिलेगा। यानी कि खाने के नाम पर लोग एक्स्ट्रा पैसे आपसे वसूल नहीं कर सकते हैं।
510
सेफ्टी टिप्स
1. केदारनाथ की यात्रा करने के दौरान आप केवल अपने जरूरत का सामान ही बैग में रखें, क्योंकि ऊपर जाते-जाते सामान भारी लगने लगता है और इससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
610
2. यात्रा के दौरान अपने पास एक रेनकोट और कुछ गर्म कपड़े जरूर रखें, क्योंकि जैसे-जैसे आप पहाड़ी पर चढ़ते हैं तापमान कम होता जाता है और कई बार जोरदार बारिश भी आपको मिलती है। अगर आप रेनकोट रखना भूल गए तो नीचे की दुकानों से ही रेनकोट खरीद लें, क्योंकि ऊपर की दुकानों में रेनकोट तीन गुना ज्यादा दाम पर मिलते हैं।
710
3. अगर आप पैदल केदारनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं तो 20-30 रुपए में मिलने वाली एक लकड़ी की लाठी अपने साथ जरूर रख लें, क्योंकि इससे आपको चलने में मदद मिलती है।
810
4. केदारनाथ धाम की चढ़ाई 8 से 10 घंटे की होती है, इसलिए आप सुबह अर्ली मॉर्निंग ही केदारनाथ की यात्रा शुरू कर दें।
910
5. जब आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने पास कैश अमाउंट जरूर रखें, क्योंकि पहाड़ी पर ऊपर मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिलता यानी कि आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर सकते हैं।
1010
6. सेफ्टी के लिए अपने पास पेन किलर, उल्टी की दवा, लूज मोशन की दवा, बुखार की दवाई और कफ और कोल्ड की दवाई जरूर रखें। इसके अलावा अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसकी मेडिसिन भी जरूर कैरी करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.