Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं ना करें ये 8 काम

Published : Apr 14, 2023, 01:30 PM IST

लाइफस्टाइल : 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में हम आपको बताते है 8 ऐसी चीजें जो प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के दौरान नहीं करनी चाहिए...

PREV
19
सूर्य ग्रहण का समय

गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक सूर्य ग्रहण रहेगा। इसकी अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

29
नुकीली वस्तुओं का प्रयोग ना करें

सूर्य ग्रहण और सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी नुकीली चीज का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि नुकीली चीज का इस्तेमाल करने से बच्चे अपंग या फिर विकृति के साथ पैदा होते हैं।

39
सिलाई कढ़ाई का काम ना करें

सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की कढ़ाई, सिलाई, बुनाई का काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चे और मां की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

49
सब्जी फल काटने से बचें

सूर्य ग्रहण के दौरान चाकू या कैंची से सब्जी, फल या किसी भी चीज को काटने से बचना चाहिए।

59
घर से बाहर ना निकलें

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने की मनाही होती है। कहते हैं कि इस दौरान सूर्य की दूषित किरणें बच्चे और आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं।

69
सोने से बचें

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को सोने से परहेज करना चाहिए। अगर वह चाहे तो लेट कर थोड़ी देर आराम कर सकती है, लेकिन सूर्य ग्रहण के दौरान सोने से ग्रहों पर बुरा असर पड़ता है।

79
पूजा पाठ करने से बचें

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को पूजा पाठ करने से बचना चाहिए। इस दौरान पूजा स्थल या मंदिर में आप एक लाल कपड़ा डालकर रख सकते हैं।

89
खाना खाने से बचें

गर्भवती महिलाओं को बहुत ज्यादा देर भूखा नहीं रहना चाहिए, लेकिन कोशिश करें कि ग्रहण काल के दौरान खाना खाने से बचें।

99
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए। साथ ही सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए।

और पढ़ें- 20 अप्रैल को दिखेंगे सूर्यग्रहण के 3 रूप, 10 साल बाद होगा ऐसा ग्रहण

Recommended Stories