Vastu Tips: चांदी की इन मूर्तियों को घर लाएँ, और बदलें अपनी किस्मत!

Published : Oct 31, 2024, 05:15 PM IST
Vastu placement of silver idols

सार

चाँदी की मूर्तियाँ घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाती हैं। गणेश, लक्ष्मी, शिव, कृष्ण, सर्प जैसी मूर्तियों के साथ चाँदी के बर्तन और सिक्के भी शुभ माने जाते हैं।

घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ विशेष चीजों की चांदी की मूर्तियां रखने का महत्व है। चांदी की मूर्तियों का घर में होना वास्तु दोषों को दूर करने में मदद कर सकता है और जीवन में सुख-समृद्धि को बढ़ावा देता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे चांदी के मूर्ति और चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे आप यदि घर में रखते हैं, तो आप वास्तु दोष से बचेंगे साथ ही घर में सुख समृद्धि और लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। एस्ट्रो एक्सपर्ट शिवम पाठक के अनुसार नियमित रूप से इनकी पूजा और देखभाल करने से इनकी ऊर्जा और प्रभाव और भी बढ़ जाता है।

घर में रखें इन चीजों की चांदी की मूर्ति

1. गणेश जी की मूर्ति

गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है। उनकी चांदी की मूर्ति घर में रखने से सभी प्रकार के विघ्न और बाधाएं दूर होती हैं। यह समृद्धि, ज्ञान, और सुख-शांति का प्रतीक होता है। पूजा स्थल पर या मुख्य द्वार के पास आप गणेश जी की मूर्ति रखें।

2. लक्ष्मी जी की मूर्ति

पूजा घर या उत्तर-पूर्व दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने के कई लाभ हैं। माता लक्ष्मी धन, समृद्धि और खुशियों की देवी हैं। उनकी चांदी की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

3. कृपा के प्रतीक के रूप में बाघ

चांदी की बाघ की मूर्ति घर में शक्ति और साहस का प्रतीक होती है। यह नकारात्मकता को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। बाघ की मूर्ति घर के किसी कोने में या डाइनिंग टेबल पर रखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: पति-पत्नी के बीच बढ़ेगी मिठास, बस बेडरूम में रखें ये जादुई पौधे!

4. शिव जी की मूर्ति

शिव जी की चांदी की मूर्ति घर में शांति और संतुलन लाती है। यह ध्यान और साधना के लिए भी मददगार होती है। इसे आप घर के पूजा स्थल पर रखें और नियमित रूप से उनकी पूजा करें।

5. सर्प की मूर्ति

चांदी की सर्प की मूर्ति घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य और सुरक्षा का प्रतीक भी है। घर में सर्प की मूर्ति को घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।

6. कृष्ण जी की मूर्ति

श्री कृष्ण की चांदी की मूर्ति प्रेम, आनंद और भक्ति का प्रतीक होती है। यह घर में स्नेह और समर्पण का माहौल बनाती है। भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को आप घर के पूजा स्थल या परिवार के बैठक स्थान पर रखें।

7. तुलसी की चांदी की मूर्ति

तुलसी माता को स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। उनकी मूर्ति रखने से घर में सकारात्मकता और स्वास्थ्य में सुधार होता है। पूजा स्थान पर या घर के आंगन में तुलसी मां की चांदी की प्रतिमा रखें।

8. शंख और चौकी की मूर्ति

चांदी का शंख सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक होता है। इसे रखने से घर में खुशहाली बनी रहती है। इसे आप घर के पूजा स्थल पर या मुख्य द्वार के पास रखें, इससे आपको जीवन में सकारात्मक प्रभाव मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर लक्ष्मी को नाराज न करें, जानें ये 10 वास्तु टिप्स!

9. चांदी के बर्तन

चांदी के बर्तनों में खाद्य पदार्थों को रखने से नकारात्मकता दूर होती है और समृद्धि का संचार होता है। रसोई में रखें या पूजा स्थान पर सजावट के लिए या फिर भगवान को भोग लगाने के लिए आप चांदी के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

10. चांदी के सिक्के

चांदी के सिक्के घर में रखने से धन का प्रवाह बढ़ता है और यह समृद्धि का प्रतीक है। इसे धन के बर्तन में या गमले में रखें। इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखें, जैसे कि तिजोरी या फिर घर के पूजा स्थान में रख सकते हैं।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता
भरा चेहरा विद शार्प जॉलाइन, ट्राई करें 7 फेम फ्रेमिंग हेयरस्टाइल