वॉलेट में रखें ये 5 छोटी चीजें, देखें कमाल कैसे खिंचा चले आएगा पैसा!

Published : Jan 25, 2025, 01:31 PM ISTUpdated : Jan 25, 2025, 02:32 PM IST
keep these 5 ingredients in your wallet and purse to attract money like magnet

सार

धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, इसके लिए बटुए में कुछ खास चीजें रखना शुभ माना जाता है। ये चीजें न सिर्फ धन को आकर्षित करती हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर भगाती हैं। जानिए कौन सी हैं वो 5 चीजें।

साल 2025 को मंगल का साल कहा जा रहा है, ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि मंगल और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और धन आकर्षित होते रहे तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जो धन को आकर्षित करेगा। बता दें कि आप कुछ खास चीजें आपने वॉलेट में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। ये चीजें न केवल धन-धान्य को आकर्षित करती हैं बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करती हैं। आइए जानते हैं, वॉलेट में कौन सी 5 चीजें रखने से धन की बरकत बनी रहती है:

धन को चुंबक की तरह खिचेगी ये 5 चीजें, वॉलेट में रखें और देखें कमाल

1. तेजपत्ता:

  • तेज पत्ता को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
  • इसे वॉलेट में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन की वृद्धि होती है।
  • ध्यान रखें कि तेज पत्ता साफ और बिना टूटा हुआ हो।

2. कलावे का टुकड़ा:

  • मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए वॉलेट में कलावे का एक छोटा सा टुकड़ा रखें।
  • ये धार्मिक धागा आपके जीवन में शांति और समृद्धि लाता है।
  • इसे रखते समय मां लक्ष्मी का ध्यान करें।

3. कौड़ी:

  • कौड़ी को मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तु माना गया है।
  • वॉलेट में एक या तीन कौड़ियां रखना शुभ होता है।
  • यह धन को आकर्षित करता है और आपको आर्थिक समस्याओं से बचाता है।

दिल्ली से प्रयागराज ऐसे करें ट्रिप प्लान, रास्ते में इन 5 जगहों का लें मजा!

4. चांदी का सिक्का:

  • चांदी का सिक्का रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • यह धन, समृद्धि और शुभता को बढ़ावा देता है।

5. दालचीनी का टुकड़ा:

  • वॉलेट में दालचीनी का टुकड़ा रखने से आर्थिक उन्नति होती है।
  • इसकी सुगंध सकारात्मकता लाती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।

इन चीजों को रखने के बाद करें प्रार्थना:

  • सभी चीजें वॉलेट में रखते समय मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि वे अपनी कृपा आप पर बनाए रखें।
  • प्रार्थना में सच्चे दिल से आभार व्यक्त करें और अपने मन में धन-धान्य की कमी न होने की कामना करें।
  • इन उपायों को अपनाकर आप न केवल धन का प्रवाह बढ़ा सकते हैं बल्कि अपने जीवन में सुख-समृद्धि भी ला सकते हैं।

छोटी अलमारी भी रहेगी खाली ! इस तरह से रखें सारे कपड़े, जानें ईजी हैक्स

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Igari Makeup का नया ट्रेंड, चेहरे को मिनटों में दें ग्लोइंग फ्रेश लुक
बारिश में कॉटन सिल्क साड़ियों के साथ पहनें 6 पटोला ब्लाउज, दिखें ब्यूटीफुल