
अप्रैल में की तेज गर्मी में छत में रखी टंकी का पानी मानों भट्टी जैसा तपने लगता है। ऐसे पानी का इस्तेमाल न तो नहाने में किया जा सकता है और ना ही रोजमर्रा के कामों में। धूप में रखी टंकी का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो टंकी के पानी को ठंडा रखने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं। ऐसा करने से तेज धूप में रखी टंकी का पानी गर्म नहीं होगा और आपको समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अगर आप टंकी के पानी को ठंडा रखना चाहते हैं, तो उसे कवर करना बेहद जरूरी है ताकि धूप को रिफ्लेक्ट किया जा सके। बाजार में आपको पानी के टंकी के कवर आसानी से मिल जाएंगे। आप या तो मोटे कपड़े का भी कवर घर में आसानी से बनाकर टंकी को सीधी धूप की किरणों से बचा सकते हैं।
टंकी काले रंग की है, तो यह ज्यादा गर्मी को सोखेगा और पानी तेजी से गर्म होगा। ऐसे में आपको काली टंकी में सफेद या सिल्वर कलर का पेंट करवा देना चाहिए ताकि हल्का रंग गर्मी को कम अब्जॉर्ब करें और पानी ठंडा रहे।
टंकी के ऊपर अगर आप प्लास्टिक या ग्रीन नेट का शेड लगाएंगे, तो भी इससे सीधी धूप नहीं पड़ेगी और पानी ज्यादा गर्म नहीं होगा। अगर खुले छत में टंकी रखी है, तो यह बेहतरीन उपाय है।
दिन में एक से दो बार आप टंकी के आसपास या ऊपर की तरफ पानी छिड़काव कर सकते हैं। इससे भी पानी के टंकी का तापमान कम हो जाएगा और अंदर का पानी भी ठंडा बना रहेगा। यह बिना खर्चे वाला आसान उपाय है।
और पढ़ें: Milk Tetra Pack Craft Ideas: दूध-जूस के पुराने डिब्बे से बनाएं बर्ड फीडर, प्लांटर और DIY
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.