Milk Tetra Pack Craft Ideas: दूध-जूस के पुराने डिब्बे से बनाएं बर्ड फीडर, प्लांटर और DIY

Published : Apr 14, 2026, 10:30 AM IST
 DIY Milk Carton Crafts

सार

DIY Milk Carton Crafts: दूध या जूस के खाली टेट्रा पैक को फेंकने की बजाय आप उन्हें पेन स्टैंड, बर्ड फीडर, मिनी पर्स, प्लांटर और होम डेकोर में बदल सकते हैं। जानें पुराने टेट्रा पैकेट के शानदार DIY और अपसाइक्लिंग आइडियाज। 

Old Milk Tetra Pack Reuse Ideas: क्या आप भी टेट्रा पैकेट फूड, जूस या फिर दूध का इस्तेमाल करते हैं और खत्म होने के बाद इन डिब्बों को फेंक देते हैं? तो खाली दूध या जूस के टेट्रा पैकेट को DIY क्राफ्ट में बदलने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ढेर सारे अप साइकलिंग आइडिया जिसका इस्तेमाल स्टोरेज से लेकर प्लांटर, बर्ड फीडर या बच्चों के क्राफ्ट के रूप में किया जा सकता है।

बच्चों के लिए बनाए पेन-पेंसिल होल्डर

दूध या फ्रूट जूस के टेट्रा पैक का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। सबसे पहले इसे अच्छी तरह से साफ करके सुखा लें। पैकेट को काटकर इसके ऊपर कलर्ड पेपर लगाएं या व्हाइट कलर का पेंट करके कुछ क्रिएटिव डिटेलिंग करें। इसे पेन पेंसिल स्टैंड के रूप में स्टडी टेबल या डेस्क पर ऑर्गेनाइज करें।

और पढ़ें- टूटे हुए प्लास्टिक के टोकरी को फेंके नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से करें Reuse

टेट्रा पैक से बनाएं बर्ड फीडर

टेट्रा पैक का इस्तेमाल आप चिड़ियों को दाना डालने के लिए या उनके घर बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए टेट्रा पैक को चारों तरफ से कट करें, चाहे तो इसे विंडो जैसा कट करें। हैंग करने के लिए दो रस्सी लें, इसे कलर करें और किसी पेड़ के ऊपर टांगे।

मिनी पर्स के रूप में करें इस्तेमाल

टेट्रा पैक के पैकेट का इस्तेमाल आप इस तरह से छोटा सा पर्स बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके ऊपरी हिस्से को कट करके ग्लू से चिपकाए। इसे जिग-जैग करें, ऊपर से ढक्कन वाले पोर्शन को लगाए और एक छोटा सा पाउच या मिनी बैग बनाएं।

प्लांटर या गमले के रूप में करें इस्तेमाल

टेट्रा पैक का इस्तेमाल आप मिनी प्लांटर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए नीचे छेंद कर ड्रेनेज होल बनाएं। हैंगिंग पॉट बनाने के लिए ऊपर रस्सी लगाएं, कुछ डिटेलिंग इसके ऊपर करें और गार्डन सॉइल डालकर कोई भी मिनी प्लांट इसके अंदर लगाएं।

टेट्रा पैक कैप यूज

टेट्रा पैक के ढक्कन का इस्तेमाल भी आप कई तरह से कर सकते हैं। इसके ऊपर पेंट करके इस तरह की क्यूट स्माइली बनाकर आप इसके की चेन बनाएं या फिर टेट्रा पैक के ढेर सारे ढक्कन पड़े हैं, तो उससे आप फोटो फ्रेम बनाकर अपने घर के किसी टेबल पर रखकर अपनी फोटो लगा सकते हैं। 

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Igari Makeup का नया ट्रेंड, चेहरे को मिनटों में दें ग्लोइंग फ्रेश लुक
बारिश में कॉटन सिल्क साड़ियों के साथ पहनें 6 पटोला ब्लाउज, दिखें ब्यूटीफुल