
How to use expiry Makeup: बिना मेकअप यंग गर्ल्स से मैरिड वुमन का फैशन अधूरा है। आजकल तो बाजार में टिंटेड क्रीम से आई मेकअप प्राइमर तक के विकल्प मौजूद हैं। अब मेकअप पसंद हैं तो जाहिर सी बात है मेकअप किट में ढेर सारे प्रोडक्ट भी होंगे। एक साथ हर चीज को इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, जिस कारण अक्सर मेकअप प्रोडक्ट एक्सपायरी हो जाते हैं। आप भी इन्हें फेंक देती हैं तो जरा ठहर जाइए। भले खराब मेकअप चेहरे में नहीं लगाया जाता लेकिन इनका इस्तेमाल क्लीनिंग से लेकर क्राफ्टिंग में हो सकता है।
खराब हो चुके ब्लश और कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल पेंट या नेल पॉलिश बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए ऑलिव ऑयल और पानी की जरूरत होगी। आप बच्चों को आर्ट सिखाने के लिए इसे विकल्प बनाएं।
लिपस्टिक और बाम सबसे 1-3 साल में खराब हो जाता है। बहुत से लोग नहीं जानते हैं, इन्हें बनाने में वैक्स का यूज होता है जो लकड़ी को टूटने से बचाने में, स्क्रू पेंच लगाने और अटकी हुई जिप खोलने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Pot Planter Price: गार्डन ही नहीं, होम डेकोर भी चमकाएंगे 8 DIY प्लांटर आइडियाज
किचन में कौन से डिब्बे में कौन सा मसाला रखा है, ये भूल जाते हैं तो इन पर आप आईलाइनर की मदद से नाम लिखें। इसके अलावा दीवार, लकड़ी- टाइल मार्किंग से सिलाई के लिए कपड़े में निशान लगाने के लिए एक्सपायरी Eyeliner यूज किया जा सकता है।
मस्कारा ब्रश एक्सपायरी होने के बाद काम की चीज है। इसकी हेल्प से मोबाइल, लैपटॉप, इयरबड्स साफ किया जा सकता है। इतना ही नहीं, कीबोर्ड की बटनों के बीच जमी धूल हटाने के लिए भी इस्तेमाल होता है।
ये भी पढ़ें- वेस्ट नहीं बेस्ट, कोट की पुरानी-टूटी बटन से बनाएं 10 क्राफ्ट डेकोर आइटम
टोनर-क्लेंजर या फिर कोई लिक्विड प्रोडक्ट एक्सपायर हो चुका है तो इसे फेंके नहीं है। बल्कि खराब टोनर लैदर बैग, चमड़े के जूत या वुडन मटेरियल साफ करें, जो बिना पॉलिश भी बिल्कुल नए जैसे चमकेंगे।
कंडीशनर और या फिर Face Cream खराब होने पर डस्टबिन में मत डालें। इसका यूज स्टील गेट, बर्तन, खिड़कियां और लकड़ी के फर्नीचर से दाग हटाने में करें।
खाने-पीने के सामान से लेकर कॉस्मैटिक प्रोडक्ट की एक सीमा होता है, लगातार यूज से इनमें बैक्टिरिया बढ़ जाते हैं, जिस कारण इन्हें लगाना सुरक्षित नहीं माना जाता है। मेकअप यूज में मस्कारा 3-4 महीनों में खराब हो सकता है। फाउंडेशन 6-12 महीने में पानी छोड़ सकता है। पाउडर 1-2 साल तो लिपस्टिक 1-2 साल सुरक्षित माना जाती है। इसलिए समय-समय पर एक्सपायरी डेट चेक करते रहें।