Kiara Advani Saree Looks: हरतालिका तीज पर पहनें कियारा जैसी साड़ी, सैयां जी की नहीं हटेगी नजर

Published : Aug 02, 2025, 11:24 AM ISTUpdated : Aug 02, 2025, 11:28 AM IST
kiara advani saree designs

सार

Kiara Advani Saree Looks:हरतालिका तीज पर अद्भुत छाप छोड़ सकते हैं। कियारा के पिंक, ग्रीन ऑर्गेंजा और स्ट्रैप साड़ी डिजाइंस इस त्योहार के लिए ट्रेंडी और स्टाइलिश हैं। सिंपल ओर ग्लैम, दोनों लुक्स आसान से मार्केट में उपलब्ध हैं।

DID YOU KNOW ?
तीज पर साड़ी की खरीदारी
हरतालिका तीज पर उत्तर भारत में पिंक, ग्रीन और रेड साड़ियों की डिमांड बढ़ जाती है। अगस्त-सितंबर में साड़ी की बिक्री 40% तक बढ़ती है।

Kiara Advani saree Designs: हरतालिका तीज सुहागन महिलाओं का खास पर्व है, जिसमें वे 16 श्रृंगार कर व्रत करती हैं। इस दिन नई साड़ी पहनने की परंपरा भी है। अगर आप भी इस बार नई साड़ी लेने की सोच रही हैं और डिजाइन या रंग को लेकर उलझन में हैं, तो कियारा आडवाणी के कुछ खूबसूरत साड़ी लुक्स यहां देख सकती हैं। इन्हें आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं, क्योंकि इस तरह की साड़ियां मार्केट में उपलब्ध हैं और आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हें खरीद सकती हैं।

पिंक साड़ी डिजाइंस

अगर आप लाल रंग की साड़ी से हटकर पिंक शेड पहनना चाहती हैं, तो यहां कियारा आडवाणी के 3 खूबसूरत पिंक साड़ी लुक दिए गए हैं। पहली है प्लेन पिंक ऑर्गेंजा साड़ी, जिस पर गोल्डन लेस का बॉर्डर है। अगर आपको सिंपल साड़ी पसंद है, तो यह लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। दूसरी भी प्लेन साड़ी है, लेकिन इसके बॉर्डर पर व्हाइट थ्रेड से खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो इसे सोबर लुक देती है। तीसरी साड़ी शिफॉन फैब्रिक की है, जिसमें ऑफ-व्हाइट बेस पर फ्लोरल प्रिंट है। इसके साथ एक्ट्रेस ने सीक्विन वर्क वाला ब्लाउज पहना है, जो लुक को ग्लैमरस बनाता है।

ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी विद व्हाइट थ्रेड वर्क

कियारा आडवाणी का ग्रीन साड़ी लुक बेहद स्टनिंग है। इस ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी पर फ्लोरल प्रिंट के साथ व्हाइट थ्रेड वर्क किया गया है, खासतौर पर बॉर्डर और बॉटम एरिया पर सुंदर एम्ब्रॉयडरी देखने को मिलती है। एक्ट्रेस ने इसके साथ मैचिंग वी-नेक ब्लाउज कैरी किया है। लो बन हेयरस्टाइल और डायमंड ईयररिंग्स उनके लुक को और भी एलीगेंट बना रहे हैं। हरतालिका तीज पर आप इस लुक को जरूर रिक्रिएट कर सकती हैं।

और पढ़ें: Gold Haar Necklace Design: सर्दियों में है भाई-बहन या ननद की शादी, तो बनवा लें 2-4 तोले वाली सुंदर हार

स्ट्रैप्स साड़ी डिजाइन

आजकल स्ट्रैप साड़ी डिजाइन्स का ट्रेंड खूब चल रहा है। कियारा आडवाणी ने मैरून शेड की स्ट्रैप साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन लेस वर्क किया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहना है। गले में स्टेटमेंट नेकलेस और कर्ली हेयरस्टाइल के साथ उनका लुक पूरी तरह ग्लैमरस नजर आ रहा है। आप भी हरतालिका तीज पर कियारा की तरह यह स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Oxidised Anklet Designs: अब चांदी की जरूरत नहीं, 500 में खरीदें ऑक्सीडाइज्ड पायल

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Unique Baby Names: पेड़ों के नाम पर रखें नाम अपने बच्चों के नाम, सुनकर हर कोई करेगा तारीफ
Trendy Winter Shrug Designs: गर्मी भी… स्टाइल भी, सर्दियों में धूम मचा रहे हैं ये 5 मॉडर्न श्रग डिजाइन