Kids Toy Craft Ideas Easy: बच्चों के लिए महंगे खिलौने खरीदने की बजाय घर पर बनाएं पार्किंग लॉट, वर्ड मैप और प्लास्टिक बोतल रोबोट जैसे क्रिएटिव टॉयज, जो न केवल किड्स को पसंद आएंगे बल्कि उन्हें क्रिएटिव बनाने में मदद भी करेंगे।
बच्चों और अलग-अलग खिलौनों की डिमांड हमेशा चलती रहती है, चाहे वो उससे खेलते भी न हो। अगर आपका भी अक्सर टॉयज खरीदने में बजट बिगड़ जाता है तो क्यों न बच्चों के लिए कुछ क्रिएटिव चुना जाए। दरअसल, हम बात कर रहे हैं आर्ट एंड क्राफ्ट की, जिसकी मदद से घर पर ही एक से बढ़कर एक खिलौने तैयार कर सकते हैं, य न केवल पॉकेट फ्रेंडली होते हैं बल्कि बच्चों को क्रिएटिव भी बनाते हैं। इस आर्टिकल में चेक करें ऐसे ही TOYS Craft Ideas, जिन्हें ऑप्शन बनाया जा सकता है।
कार्डबोर्ड से बनाएं पार्किंग लॉट
बच्चों के लिए यह फन एक्टिविटी है। जिसके लिए जरूरत होती, पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स, टिशू रोल, चार्ट पेपर रोल, कटर, स्केल, मार्कर और कलरफुल शीट की।
2 कार्डबोर्ड बॉक्स लें और वर्टिकल स्टक्चर खड़ा करें
डिब्बों के सामने वाला हिस्सा खुला रखें
फर्श पर ब्लैक चार्ट पेपर चिपकाएं
व्हाइट पेंट से पार्किंग लाइन बनाएं
टिशू रोल की लंबी पट्टी से रेप बनाकर ग्लू से जोड़ दें
अब डैश लाइन्स बनाकर सड़क जैसा लुक दें
कार्डबोर्ड का छोटा टुकड़ा काटकर गैरेज लिख दें
सजावट के लिए छोटे-छोटे झंडे या स्टार्स चिपकाएं
निचले के हिस्से में गाड़ियों के निकलने का रास्ता मार्क
किनारे पर छोटे-छोटे पेड़ लगाकर बेस खड़ा कर दें
वर्ड मैप आर्ट
बच्चों को खिलाने के साथ पढ़ाने के लिए यह सबसे आसान क्राफ्ट है। सफेद थर्माकोल या मोटा चार्ट पेपर लें। अलग-अलग रंगों की दालें, फेविकोल और पेंसिल लें।
सफेद कार्डबोर्ड पर पेंसिल से दुनिया का नक्शा बनाएं
महाद्वीप के बीच में खाली हिस्से को दिखाने के लिए पेंट करें
सबसे पहले किसी महाद्वीप के अंदरूनी हिस्से में ब्रश की मदद से फेविकोल को एक लेयर में लगाएं
जमीन में हरियाली दिखाने के लिए फेविकोल वाले हिस्से में अलग-अलग रंग की दाल लगाकर फैला दें
महाद्वीप के किारों पर दालों को सहेजे ताकि मैप की शेप खराब न हो
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.