
किचन में रोज खाना बनाने की वजह से चिमनी पर तेल, धुंआ और चिकनाई जमना आम बात है। अगर समय-समय पर सफाई न की जाए, तो चिमनी की suction power कम होने लगती है और किचन में बदबू भी आने लगती है। कई लोग चिमनी साफ करने के लिए महंगे सर्विस चार्ज देते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप इसे घर पर ही चमका सकते हैं। आइए जानते हैं किचन चिमनी क्लीनिंग के 3 स्मार्ट तरीके, जिनसे तेल और गंदगी एकदम साफ हो सकती है।
अगर चिमनी के फिल्टर पर ज्यादा तेल जम गया है, तो बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड काफी असरदार साबित हो सकता है। सबसे पहले फिल्टर निकालकर गर्म पानी में डालें। अब उसमें 1–2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। 15–20 मिनट तक छोड़ दें और फिर ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। इससे जमी चिकनाई आसानी से निकलने लगती है।
और पढ़ें - 7 ड्रावर टेबल ऑर्गनाइजर, स्मार्ट इन्वेस्टमेंट रहेंगे ये मल्टीपर्पस फर्नीचर
चिमनी की बाहरी सतह और जिद्दी तेल साफ करने के लिए व्हाइट विनेगर (सफेद सिरका) अच्छा विकल्प है। एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में गर्म पानी और सिरका मिलाएं और चिकनाई वाली जगह पर स्प्रे करें। 10 मिनट बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें। इससे चिमनी चमकने लगती है और बदबू भी कम हो सकती है।
और पढ़ें - सादा ब्लाउज लगेगा स्टनिंग, नेक-स्लीव और लटकन पर लगाएं जूलरी
अगर चिमनी में ज्यादा तेल जमा हो गया है, तो एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें नींबू के टुकड़े डाल दें। इसे चिमनी के नीचे कुछ देर उबलने दें ताकि भाप ऊपर जाकर चिकनाई को ढीला कर दे। इसके बाद गीले कपड़े से सफाई करें। यह तरीका नेचुरल होने के साथ किचन में फ्रेश खुशबू भी छोड़ता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.