Jewellery blouse ideas for party wear: अगर आपके पास कोई पुराना या सादा ब्लाउज है, तो उसे बदलने की जरूरत नहीं है। बस नेक, स्लीव और लटकन पर जूलरी वर्क करवाकर आप उसे डिजाइनर और स्टनिंग लुक दे सकती हैं। कम खर्च में यह तरीका आपके पूरे एथनिक लुक को खास बना सकता है।

कई बार साड़ी कितनी भी खूबसूरत हो, लेकिन सिंपल ब्लाउज पूरे लुक को फीका बना देता है। अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने पुराने या सादे ब्लाउज को डिजाइनर लुक देना चाहती हैं, तो जूलरी ब्लाउज डिजाइन एक शानदार आइडिया हो सकता है। आजकल नेकलाइन, स्लीव्स और लटकन पर जूलरी वर्क करके ब्लाउज को रॉयल और स्टनिंग लुक दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इसके लिए नया ब्लाउज सिलवाने की जरूरत नहीं पड़ती, बस थोड़ी क्रिएटिविटी और जूलरी एलिमेंट्स आपके लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं। आइए जानते हैं 6 खूबसूरत डिजाइन आइडियाज।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेकलाइन पर कुंदन जूलरी वर्क

अगर आपका ब्लाउज बहुत सिंपल है, तो उसकी नेकलाइन पर कुंदन या स्टोन जूलरी लगवाएं। गोल, V या डीप नेक ब्लाउज पर कुंदन वर्क बेहद रिच और वेडिंग लुक देता है। यह खासकर सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ बेहद सुंदर लगता है।

और पढ़ें - ₹10 खर्च में डेकोर करें लिविंग रूम, आइसक्रीम स्टिक से कमरा बनाएं लग्जरी

स्लीव बॉर्डर पर मिरर और स्टोन डिजाइन

ब्लाउज की स्लीव्स को डिजाइनर लुक देने के लिए बॉर्डर पर छोटे मिरर, स्टोन या पर्ल वर्क किया जा सकता है। इससे सिंपल ब्लाउज भी पार्टी वियर जैसा दिखने लगता है। फुल स्लीव्स और एल्बो लेंथ ब्लाउज में यह डिजाइन ज्यादा आकर्षक लगता है।

हैवी लटकन जूलरी डिजाइन

बैकलेस या डीप बैक ब्लाउज के लिए हैवी जूलरी लटकन ट्रेंड में हैं। मोती, घुंघरू, कुंदन या ऑक्सीडाइज्ड जूलरी से बनी लटकन ब्लाउज को रॉयल टच देती है। शादी या फेस्टिव फंक्शन में यह डिजाइन काफी स्टाइलिश दिखता है।

पर्ल नेक जूलरी ब्लाउज

अगर आपको एलीगेंट और सॉफ्ट लुक पसंद है, तो ब्लाउज के गले पर छोटे-छोटे पर्ल लगवा सकती हैं। पर्ल वर्क खासकर पेस्टल और लाइट कलर साड़ियों के साथ बेहद क्लासी लगता है। यह डिजाइन कम हैवी होने के बावजूद काफी प्रीमियम फील देता है।

और पढ़ें - 8 कॉम्बो फ्लॉवर पॉट सेट, यूजलेस प्लास्टिक बोतल से बनाएं

चेन स्टाइल बैक जूलरी डिजाइन

ब्लाउज के पीछे चेन स्टाइल जूलरी वर्क आजकल काफी ट्रेंड में है। डीप बैक ब्लाउज में पतली गोल्डन या सिल्वर चेन लगाकर स्टाइलिश लुक दिया जाता है। यह डिजाइन खासकर पार्टी और रिसेप्शन लुक के लिए अच्छा माना जाता है।

टैसल्स और बीड्स लटकन वर्क

अगर आप ट्रेडिशनल और ट्रेंडी दोनों लुक चाहती हैं, तो टसल और बीड्स वाली लटकन डिजाइन ट्राय करें। कलरफुल बीड्स और छोटे स्टोन ब्लाउज को यूनिक और फेस्टिव लुक देते हैं। इसे कॉटन, सिल्क और जॉर्जेट सभी तरह की साड़ियों के साथ मैच किया जा सकता है।