Ice Cream Stick DIY Ideas: थोड़ी सी मेहनत और ₹10–20 के खर्च में आप आइसक्रीम स्टिक DIY डेकोर से अपने लिविंग रूम को नया और लग्जरी टच दे सकते हैं। ये आइडियाज बजट-फ्रेंडली होने के साथ घर को यूनिक और क्रिएटिव लुक भी देते हैं।

घर को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने के लिए हमेशा महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदना जरूरी नहीं होता। कई बार छोटी-सी क्रिएटिविटी और कम बजट में भी आप अपने लिविंग रूम को लग्जरी लुक दे सकते हैं। अगर आपके घर में पुरानी आइसक्रीम स्टिक पड़ी हैं या आप बाजार से ₹10–20 में स्टिक खरीद सकते हैं, तो उनसे शानदार होम डेकोर तैयार किया जा सकता है। ये DIY आइडियाज न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि घर को यूनिक और एस्थेटिक लुक भी देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 6 आसान आइडियाज, जिनसे आपका लिविंग रूम दिखेगा स्टाइलिश।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आइसक्रीम स्टिक वॉल फ्रेम

अगर दीवार खाली और बोरिंग लगती है, तो आइसक्रीम स्टिक से सुंदर वॉल फ्रेम बनाएं। स्टिक को चौकोर या हेक्सागोन शेप में चिपकाकर उस पर गोल्डन, व्हाइट या वुडन कलर पेंट करें। इसमें फैमिली फोटो या छोटे कोट्स लगाकर दीवार को प्रीमियम लुक दिया जा सकता है।

और पढ़ें - Makeup Sponge कितना यूज करें? 6 ईजी क्लीनिंग टिप्स

DIY फ्लावर वास स्टैंड

पुरानी बोतल या ग्लास को आइसक्रीम स्टिक से कवर कर एक खूबसूरत फ्लावर वास तैयार किया जा सकता है। स्टिक को बराबर आकार में चिपकाकर उस पर हल्का पेंट करें और नकली या असली फूल लगाएं। यह सेंटर टेबल के लिए परफेक्ट डेकोरेशन बन सकता है।

लग्जरी कैंडल होल्डर

लिविंग रूम में cozy और elegant vibe लाने के लिए आइसक्रीम स्टिक से कैंडल होल्डर बनाएं। गोल या चौकोर डिजाइन में स्टिक को जोड़कर LED कैंडल रखें। कम खर्च में यह महंगे डेकोर आइटम जैसा लुक देता है।

मिनी वॉल शेल्फ डिजाइन

छोटी सजावटी चीजों के लिए मिनी वॉल शेल्फ भी तैयार कर सकते हैं। आइसक्रीम स्टिक को मजबूत तरीके से जोड़कर ट्रायंगल या बॉक्स शेप बनाएं। इसमें छोटे प्लांट्स, शोपीस या लाइट डेकोर रखकर लिविंग रूम को मॉडर्न टच दिया जा सकता है।

और पढ़ें - वेडिंग सूट डिजाइन, 6 स्टाइलिश+हैवी वर्क सलवार कमीज

फोटो हैंगर डेकोर

अगर आपको यादों को सजाना पसंद है, तो आइसक्रीम स्टिक से फोटो हैंगर बनाना अच्छा आइडिया है। स्टिक को डिजाइन में जोड़ें और उस पर छोटी क्लिप्स लगाकर फोटो टांग दें। इससे दीवार का कॉर्नर काफी एस्थेटिक लगता है।

डिजाइनर कोस्टर सेट

सिर्फ डेकोरेशन ही नहीं, आइसक्रीम स्टिक से खूबसूरत कोस्टर भी बनाए जा सकते हैं। स्टिक को अलग-अलग पैटर्न में जोड़कर पेंट करें। यह टी-टेबल को स्टाइलिश लुक देने के साथ उपयोगी भी साबित होता है।