kitchen Slab wallpaper: किचन का स्लैब समय के साथ दाग-धब्बों और तेल के निशानों से पुराना दिखने लगता है। हर बार नया स्लैब लगवाना महंगा पड़ सकता है, लेकिन अब कम बजट में भी किचन को नया और स्टाइलिश लुक देना आसान है।
सिर्फ करीब 150 रुपये में मिलने वाले फ्लोर और स्लैब वॉलपेपर आपके पुराने किचन को मॉडर्न मेकओवर दे सकते हैं। ये वॉटरप्रूफ, आसानी से साफ होने वाले और इंस्टॉल करने में बेहद आसान होते हैं। आप इन वॉलपेपर को किसी भी सरफेस पर यूज कर सकते हैं। जैसे कैबिनेट, फ्रिज , टेबल हर जगह यह आसानी से चिपक कर ट्रेंडी लुक देता है।
26
मार्बल फिनिशिंग वेवी वॉलपेपर
मार्बल फिनिश वाले वेवी वॉलपेपर आपके किचन स्लैब को बेहद क्लासिक और प्रीमियम लुक देते हैं। अगर आपके स्लैब का मार्बल गंदा या पुराना दिखने लगा है, तो आप इसे 150 रुपये से भी कम कीमत में आसानी से खरीद सकती हैं। इसे लगाना भी बेहद आसान होता है। बस वॉलपेपर के पीछे लगी प्रोटेक्टिव शीट हटाएं और इसे सीधे स्लैब या दीवार पर चिपका दें। ध्यान रखें कि चिपकाते समय लाइनिंग सही रहे, ताकि फिनिशिंग साफ और प्रोफेशनल दिखे।
36
सी ग्रीन गोल्ड मार्बल वॉलपेपर
अगर आप लग्जरी लुक चाहते हैं, तो सी ग्रीन गोल्ड मार्बल वॉलपेपर शानदार ऑप्शन है। यह किचन को क्लीन और प्रीमियम फील देता है। यह वाटरप्रूफ होती है। इस पर पानी या फिर हल्दी के दाग नहीं लगते हैं। बस इस पर सीधे चाकू ना चलाएं।
46
ग्रेनेट लुक वॉल पेपर
ग्रेनाइट जैसा लुक देने वाले वॉलपेपर काफी रियलिस्टिक दिखते हैं। कम खर्च में महंगे स्लैब जैसा फिनिश मिल जाता है। ब्लैक या व्हाइट पैटर्न में आप इसे ले सकती हैं।
56
टेक्चसर वॉलपेपर
अगर आप किचन में टेक्चसर ऐड करना चाहती हैं, तो फिर इस पैटर्न में वॉलपेपर लगाए। यह छोटे स्पेस को और भी अट्रैक्टिव और आइकैचिंग बनाता है। इसे फ्लोर और वॉल दोनों पर लगा सकती हैं। 150 रुपए से कम कीमत पर यह मिल जाती है।
सिल्वर वॉल पेपर भी आपके किचन को काफी एस्थेटिक लुक देती है। ज्योमेट्रिक पैटर्न में आप इस तरह के वॉलपेपर ले सकते हैं। यह स्लैब को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.