Bottle Cap DIY: घर में हर दिन किसी ना किसी तरह के बोतल आते हैं, जिसके आप इस्तेमाल करने के बाद फेंक देती होंगी। लेकिन बोतल के साथ-साथ आप इसके कैप से भी काफी कुछ होम डेकोर चीजें बना सकती हैं। यहां पर हम कैप से शानदार होम डेकोर बनाने के आइडिया देंगे।
घर में पड़ी पुरानी बोतलों के कैप अब बेकार नहीं रहेंगे। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और DIY ट्रिक्स की मदद से आप इन्हें शानदार होम डेकोर आइटम्स में बदल सकते हैं। रंग-बिरंगे बॉटल कैप्स से बनी टोकरी, क्यूट प्लांटर और स्टाइलिश ऑर्गेनाइज़र न सिर्फ देखने में यूनिक लगते हैं, बल्कि घर को भी क्रिएटिव टच देते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये DIY आइडियाज बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली भी हैं।
25
बोतल कैप्स बासकेट
अगर आपने घर में ढेर सारे बोतल के कैप इक्ट्ठा कर लिए हैं, तो उससे एक खूबसूरत बासकेट बना सकती हैं। कैप्स को ग्लू गन की मदद से गोल शेप में जोड़कर एक सुंदर टोकरी बनाई जा सकती है। इसमें आप चॉकलेट, स्टेशनरी या छोटे डेकोरेटिव आइटम्स रख सकते हैं। मल्टीकलर कैप्स से बनी यह बास्केट सेंटर टेबल पर बेहद अट्रैक्टिव लगती है।
35
बोतल कैप प्लांटर
छोटे प्लांट्स और सक्यूलेंट्स के लिए बॉटल कैप प्लांटर शानदार ऑप्शन है। इसे आप बालकनी, स्टडी टेबल या किचन विंडो पर रख सकते हैं। रंगीन कैप्स प्लांटर को फंकी और क्यूट लुक देते हैं।
45
बिग साइज बासकेट कैप से बनाएं
कोल्ड ड्रिंक के बोतल को ग्लू की मदद से जोड़कर आप बड़े साइज का बास्केट बना सकती हैं। आप एक बालती या बॉक्स का पेस लें। उसके ऊपर पन्नी लपेट दें। फिर उसपर ग्लू की मदद से कैप कुछ इस तरह से चिपकाएं। जब यह अच्छी तरह सेट हो जाए तो फिर बेस को निकाल दें। ऊपर से कुछ इस तरह से ढक्कन बना लें।
बोतल से कैप से आप डेकोर मैट या फिर वॉल आर्ट बना सकते हैं। कलरफुल कैप को कुछ इस तरह से काडबोर्ड पर जोड़ें।फिर फ्रेम करके वॉल पर लगाएं। लिविंग रूम में आप कलरफुल मैट को वन साइड में रखकर खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.