- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Frying Pan DIY: बर्ड फीडर से लेकर वॉल हैंगिंग तक, पुराने फ्राइंग पैन से बनाएं ये 5 चीजें
Frying Pan DIY: बर्ड फीडर से लेकर वॉल हैंगिंग तक, पुराने फ्राइंग पैन से बनाएं ये 5 चीजें
Reuse Old Frying Pan: घर में नॉन स्टिक फ्राइंग पैन का इस्तेमाल तो लगभग हर कोई करता है, लेकिन जब इसकी टेफ्लॉन कोटिंग खराब हो जाती है, तो लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। हालांकि, पुराने फ्राइंग से खूबसूरत और उपयोगी DIY आइटम बन सकते हैं।

फ्राइंग पैन वॉल डेकोर
पुराने फ्राइंग पैन को रंग-बिरंगे पेंट से सजाकर खूबसूरत वॉल हैंगिंग बनाई जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले पैन को अच्छी तरह साफ करें। अब उसके ऊपर एक्रेलिक या स्प्रे पेंट करें। चाहें तो फ्लोरल आर्ट, मंडला डिजाइन या छोटे मिरर से इसे सजाएं। पीछे की तरफ हुक लगाकर इसे दीवार पर टांग दें। इससे आपके घर की दीवार को यूनिक और मॉडर्न लुक मिलेगा।
और पढे़ं- तवे और फ्राइंग पैन पर जमी कालिख को इन 6 टिप्स से करें दूर

किचन हैंगिंग शोपीस
पुराने फ्राइंग पैन का इस्तेमाल किचन डेकोरेशन के लिए भी किया जा सकता है। सबसे पहले पैन को साफ करके अपनी पसंद के रंग से पेंट करें। इसके ऊपर छोटे-छोटे किचन कोट्स, स्लोगन या “Home Kitchen”, “Made with Love” जैसी लाइनें लिखें। चाहें तो इसके किनारों पर लेस, जूट रोप या छोटे आर्टिफिशियल फ्लावर भी लगा सकते हैं। यह आपके किचन को पर्सनलाइज्ड और क्रिएटिव लुक देगा।
पैन प्लांटर के रूप में करें इस्तेमाल
फ्राइंग पैन छोटे पौधों के लिए शानदार प्लांटर भी बन सकता है। इसके लिए पैन के नीचे छोटे ड्रेनेज होल करें और उसमें मिट्टी भरकर छोटे पौधे लगाएं। हैंडल पर जूट की रस्सी या रंगीन रिबन बांधकर इसे बालकनी या गार्डन में टांग दें। इसमें सक्युलेंट्स, मनी प्लांट या छोटे फूल वाले पौधे बेहद सुंदर लगते हैं।
फ्राइंग पैन से बनाएं बर्ड फीडर
पुराने फ्राइंग पैन से चिड़ियों के लिए प्यारा बर्ड फीडर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए पैन को रस्सी या चेन की मदद से बांध दें और हल्का सा टिल्ट करके टांगें। इसमें दाना और पानी रखें। इसे बालकनी, टैरेस या गार्डन में लगाने से पक्षी आसानी से आकर्षित होंगे और यह उनका छोटा फीडिंग स्पॉट बन जाएगा।
एंटीक की होल्डर स्टैंड
पुराने फ्राइंग पैन से एंटीक डिजाइन का की होल्डर स्टैंड भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए पैन को रंग-बिरंगे कलर से पेंट करें और नीचे छोटे-छोटे हुक लगाएं। बीच में “Home Sweet Home” या कोई सुंदर कोट लिखें। अब इसे एंट्रेंस के पास दीवार पर टांग दें। इससे चाबियां व्यवस्थित रहेंगी और घर की सजावट भी खूबसूरत लगेगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.