फेवरेट कुर्ती का गला हो गया Extra Deep? 7 Tips से करें रीडिजाइन

Published : Jan 24, 2025, 05:57 PM IST
Kurti neckline Fixing and Redesigning 7 tips

सार

7 Tips to Redesigning Kurti Neckline: गलती से डीप नेक हो गई कुर्ती? परेशान न हों! ये 7 आसान तरीके आपकी कुर्ती को देंगे नया स्टाइलिश लुक। लेस, बटन, एम्ब्रॉयडरी से लेकर स्कार्फ तक, जानिए कैसे बदलें अपनी कुर्ती का डिजाइन।

फैशन डेस्क: अगर आप कुर्ती लवर हैं तो आपके पास अलग-अलग डिजाइन की कई साड़ी कुर्तियां होंगी। जिसमें से कुछ रेडीमेड तो कुछ आपने स्टिच कराई होंगी। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि कुर्ती सिलवाते वक्त गलती से गला थोड़ा एक्स्ट्री डीप हो जाता है। अब अगर कुर्ती का गला ज्यादा डीप हो गया है तो इसे पहनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ आसान और क्रिएटिव आइडियाज लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी कुर्ती को झटपट रीडिजाइन कर सकती हैं। 

1. गला बंद करने के लिए लैस या बॉर्डर लगाएं

डीप नेकलाइन को कवर करने के लिए मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट लैस लगाएं। यह कुर्ती को स्टाइलिश और नई लुक देगा।

गुणवान लगेगी बहुरानी, देवर के रोका में चुनें Gotta Patti दुपट्टा सूट

2. इंरनल फैब्रिक अटैच करें

डीप गले के अंदर एक फैब्रिक (जैसे नेट, शिफॉन या कॉटन) अगल से सिलवाकर लगवा सकती हैं। इसे स्टाइलिश डिजाइन (वी शेप या स्क्वायर) में फिट करवाएं।

3. गले में एम्ब्रॉयडरी करवाएं

डीप नेकलाइन के आसपास खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी करवा सकती हैं। यह गले को कवर भी करेगा और कुर्ती को रिच लुक देगा।

4. बटन या हुक का उपयोग करें

गले में डिज़ाइनर बटन, हुक या डोरी अटैच करवा सकती हैं। यह फंक्शनल भी होगा और कुर्ती को नया लुक देगा।

बहू लगेगी बेब्स! मॉडर्न एथनिक वियर में पहनें 7 ऑफ Shoulder Sharara

5. डीप नेकलाइन को हाई नेक बनाएं

डीप नेकलाइन को कवर करने के लिए पीछे की तरफ कॉलर या हाई नेक डिजाइन ऐड करें। यह मॉडर्न और क्लासी दिखेगा।

6. फ्रंट में पैनल ऐड करें

गले के डीप हिस्से में कपड़े का पैनल जोड़कर कवर कर सकती हैं। इसे आप कढ़ाई, प्रिंटेड फैब्रिक, या कॉन्ट्रास्ट कपड़े से डिजाइन कर सकती हैं।

7. स्कार्फ या इनर के साथ पहनें

डीप गले को तुरंत कवर करने के लिए कुर्ती के साथ स्कार्फ या स्टाइलिश इनर (कैमीसोल या टर्टलनेक) पहनें। यह एक टेंटटिव लेकिन स्टाइलिश सॉल्यूशन है।

मालामाल रुबाब देंगे 22K Gold Spike Earring, मोलभाव पर उतारू होगी सहेली

PREV

Recommended Stories

कड़ाके की ठंड में भूल जाएंगे हीटर, इन ट्रिक्स से मिनटों में गर्म होगा कमरा, बिल आएगी ज़ीरो
2025 में ये 30+ बेबी नेम रहें बेहद पॉपुलर, देखें लिस्ट और जानें इनका अर्थ