
Smriti Irani Saree Designs:अगर आप 90’s या 2000s की टीवी लवर हैं, तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की 'तुलसी विरानी' (स्मृति ईरानी) को जरूर याद करती होंगी। सादगी, परंपरा और गरिमा की मिसाल बनी तुलसी का लुक आज भी कई महिलाओं को इंस्पायर करता है। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और क्लासिक साड़ी ये सभी चीजें मिलकर उस ट्रेडिशनल ग्रेस को बयान करती हैं जो आज भी फैशन से बाहर नहीं हुआ। हम यहां पर तुलसी का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी के कुछ साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं जिसे आप भी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
पटोला साड़ी/ स्ट्राइप्ड बॉर्डर कॉटन साड़ी
स्मृति ईरानी कॉटन या सिल्क की साड़ी में बहुत ही ग्रेसफुल नजर आती हैं। उन्होंने पाटन पटोला साड़ी को हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। गले में मंगलसूत्र उनके लुक्स को ट्रेडिशनल बना रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने स्ट्रैप पिंक साड़ी पहनी हैं। पतली बॉर्डर इस साड़ी को डेली वियर के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
येलो सिल्क साड़ी / पिंक तसर सिल्क साड़ी
टीवी की तुलसी ने ऊपर दो साड़ी पहनी हैं। पहली साड़ी जहां येलो कलर की है, जिस पर फ्लावर जरी का काम किया गया है। वहीं दूसरी साड़ी उन्होंने पिंक कलर की पहनी हैं। तसर सिल्क साड़ी पहनकर वो विदेशी जमीन पर पोज दे रही हैं। स्मृति ईरानी की दोनों ही साड़ी काफी क्लासिक और हर मौके पर पहनी जाने वाली है।
डेली वियर साड़ी
स्मृति ईरानी ज्यादातर हैंडलूम साड़ी पहनती हैं। प्रिटेंड साड़ी हो या फिर प्लेन साड़ी वो इसे काफी ग्रेसफुल तरीके से पहनती हैं। डेली वियर के लिए आप उनकी इन दो साड़ी को अपने वार्डरोब में रख सकती हैं।
पटोला सिल्क साड़ी/ चेक साड़ी कॉटन साड़ी
अगर आप ऑफिस गोइंग वुमन है तो फिर तुलसी के इन दोनों लुक को कॉपी कर सकती हैं। हैंडलूम की चेक साड़ी के साथ स्मृति ईरानी स्मार्ट लुक दे रही हैं।चेक्स वाली साड़ियां सरलता और एलिगेंस दोनों को साथ लाती हैं।। वहीं पटोला सिल्क में वो गॉर्जियस लग रही हैं। त्योहारों या किसी खास मौके पर तुलसी जैसा भारी ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आप पटोला साड़ी चुन सकती हैं। मंगलसूत्र और सिंदूर से लुक को कंप्लीट करें।
कौन हैं स्मृति ईरानी?
स्मृति ईरानी को घर-घर पहचान मिली स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से, जिसमें उन्होंने 'तुलसी विरानी' का किरदार निभाया। यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि वह हर घर की चहेती बन गईं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में परचम लहराया। 2003 में वो बीजेपी ज्वाइन की। राष्ट्रीय प्रवक्ता और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष की भूमिका निभाई। इसके बाद 2019में राहुल गांधी को अमेठी से हराकर सांसद बनीं। मानव संसाधन मंत्री और सूचना एंव प्रसारण मंत्री के पद पर भी विराजमान रहीं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.